शादी समारोह में घात लगाये बैठा था अज्ञात, कर दिया बड़ा कांड

Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग का मामला सामने आया है। इसमें एक युवक को गोली लगी है। गोली लगने वाले युवक की पहचान गुलशन पांडेय उर्फ मेडी के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। घटना सोमवार देर रात करीब 11 बजे की है।

मिली जानकारी के अनुसार शादी समारोह में डांस के दौरान अचानक फायरिंग की आवाज आई और गुलशन जमीन पर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि कई लोग डांस कर रहे थे, तभी हादसा हुआ। गोली किसने चलाई, यह किसी ने नहीं देखा। गोली गुलशन की पीठ में लगी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना प्रभारी विमल किंडो अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि फायरिंग में एक युवक घायल हुआ है। लेकिन अभी उसका बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। तलाशी के दौरान कोई हथियाक भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस को जानकारी मिली है कि गुलशन का डैम किनारे रहने वाले कुछ युवकों से विवाद था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि भीड़ का सहारा लेकर गोली चलाई गई। जब गोली चली, तो सभी लोग गुलशन को अस्पताल ले जाने में व्यस्त हो गए, जिससे गोली चलाने वाले पर किसी का ध्यान नहीं गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read : झारखंड में आज से बढ़ेगा तापमान, जानें आगे के मौसम का हाल

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Also Read : शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड के प्लांट में लगी भीषण आग, हुआ करोड़ों का नुकसान 

Also Read : पाकुड़ में पुलिस अधीक्षक ने की अपराध समीक्षा बैठक, थाना प्रभारियों को दिए निर्देश

Also Read : Aaj Ka Rashifal, 11 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Also Read : अदाणी समूह करोड़ों की लागत से बनाएगा अस्पताल, मायो क्लिनिक भी होगा साथ…

Leave a Comment