युवाओं को मतदान से जोड़ने की पहल, चाईबासा में हुआ राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम

Chaibasa : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को चाईबासा स्थित शाहिद पार्क में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का मकसद आम लोगों, खासकर युवाओं को मतदान के महत्व की जानकारी देना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ाना था।

यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर और सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। सुबह के समय पार्क में टहलने आए नागरिकों और अभिभावकों को अधिकार मित्र सूरज कुमार ठाकुर ने एकत्र किया और उन्हें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस दौरान सूरज कुमार ठाकुर ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से समाज में लोकतंत्र के प्रति समझ और जिम्मेदारी दोनों मजबूत होती हैं। उन्होंने लोगों को बताया कि हर नागरिक का एक-एक वोट देश की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाता है।

अभियान के तहत लोगों से अपील की गई कि वे अपने 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के बच्चों का नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं। साथ ही सभी पात्र नागरिकों से कहा गया कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो और चुनाव के समय अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।

अधिकार मित्र ने कहा कि मतदान केवल संवैधानिक अधिकार ही नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य भी है। उन्होंने लोगों से जाति, धर्म, लिंग या किसी भी प्रकार के भेदभाव से ऊपर उठकर निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र की मजबूती हर एक वोट पर निर्भर करती है। अधिक से अधिक लोगों का मतदाता पंजीकरण हो और वे मतदान करें, इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार लगातार प्रयास करता रहेगा।

Also Read : नाले में मिली युवक की बॉडी, ह’त्या की आशंका

Leave a Comment