बोकारो : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के नेतृत्व में गोमिया विधानसभा स्तरीय युवा संवाद का कार्यक्रम तेनुघाट अतिथि भवन में किया गया. युवाओं को संबोधित करते हुए महतो ने युवाओं से राजनीति के बारे में परिचर्चा की. आज की युवा पीढ़ी राजनीति के बारे में क्या विचार करती है. जिस पर कई लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया. कई युवा ने कहा राजनीति एक सेवा भावना है एक सक्रिय योगदान है. राजनीति के माध्यम से ही देश में विकास कर सकते हैं. महतो ने बताया कि जब राजनीति में कदम रखा था उस समय मेरा लक्ष्य सिर्फ वोट हासिल करना ही नहीं था. समाज को सही दिशा देना ही हमारा लक्ष्य है ऐसी राज्य की नीति होनी चाहिए. ऐसी जिससे समाज राज्य और देश का विकास हो. आज की युवा पीढ़ी को राजनीति में आगे बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेना होगा. तब जाकर समाज का विकास होगा, राज्य का विकास होगा और पूरे देश का विकास होगा.आज प्रदेश में पूरे बेहतर विकल्प चुनने का उचित समय है जो देश को विकास की ओर ले जाए. अपनी सोच को विकास की ओर ले जाए ऐसे लोगों को चुनने का मौका अपने हाथों से न जाने दे. इस मौके पर गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Previous Articleचुनाव लड़ना, जनता की सेवा करना एकमात्र स्वार्थ:अनुपमा सिंह
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
