हांगकांग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट बीच रास्ते से वापस लौटी

New Delhi : एयर इंडिया की बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लाइट एक बार फिर चर्चा में है। आज यानी सोमवार को हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI315 में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का संदेह होने पर पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को वापस हांगकांग में सुरक्षित लैंड करवा दिया। इस घटना में सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं, और किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

बीच रास्ते से वापस लौटा फ्लाइट

मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट AI315 ने सोमवार सुबह हांगकांग से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के कुछ समय बाद पायलट को विमान में तकनीकी खराबी का संदेह हुआ। इसके बाद पायलट ने तुरंत फैसला लिया और फ्लाइट को वापस हांगकांग लौटा दिया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान में किस तरह की खराबी थी। एयर इंडिया की ओर से इस बारे में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अहमदाबाद हादसे ने बढ़ाई थी चिंता

हाल ही में 12 जून को अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही एयर इंडिया की एक अन्य फ्लाइट क्रैश हो गई थी। इस हादसे में 242 यात्रियों में से केवल एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया था। हादसे के बाद एयर इंडिया ने अपने बोइंग 787 विमानों की सुरक्षा जांच शुरू की थी, जिसमें नौ विमानों की जांच पूरी हो चुकी है।

दोनों ब्लैक बॉक्स बरामद

अहमदाबाद हादसे की जांच में तेजी लाते हुए दोनों ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिए गए हैं। कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर मलबे से निकाले गए हैं। इनके विश्लेषण से हादसे के कारणों का पता लगाने में मदद मिलेगी।

Also Read : दो चरणों में होगी प्रक्रिया जातीय जनगणना, अधिसूचना जारी

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Leave a Comment