रांची : मोरहाबादी में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर बैठे सहायक पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया. इसके बाद सभी मुख्यमंत्री आवास पहुंच चुके है. हालांकि पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बेरीकेडिंग कर रखी थी. वहीं भारी संख्या में जवानों को लगाया गया था. इसके बावजूद सहायक पुलिसकर्मी सुरक्षा घेरा तोड़ने में सफल रहे. इससे पहले मोरहाबादी मैदान में आंदोलनरत सहायक पुलिसकर्मियों राज्य सरकार के प्रतिनिधि ने वार्ता की. वहीं उनकी शर्तें को मानते हुए 1 वर्ष अनुबंध की अवधि को बढ़ाया है. इसके अलावा पुलिस बहाली में भी आरक्षण देने की बात कही गई. इसकी पुष्टि करते हुए झारखंड पुलिस के एडीजी मुख्यालय आरके मलिक ने बताया कि सहायक पुलिसकर्मियों को आश्वासन दिया गया है कि उनके वेतन भत्ते में 20% की बढ़ोतरी की जा रही है. इधर, सरकार से वार्ता के बाद सहायक पुलिसकर्मियों का प्रतिनिधिमंडल वापस मोरहाबादी मैदान गया है.
आंदोलनरत सहायक पुलिसकर्मियों ने तोड़ा सुरक्षा घेरा, पहुंचे सीएम आवास

Previous Articleपूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत पर अब 27 जुलाई को होगी सुनवाई
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
