डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाये यह घरेलू उपाय…

Johar live desk: आंखों के नीचे दिखने वाले डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए दूध का इस्तेमाल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। दूध में पाए जाने वाले तमाम तत्व काले घेरों को हल्का करने में कारगर साबित हो सकते हैं

आंखों के नीचे दिखने वाले डार्क सर्कल्स की समस्या आजकल की जीवनशैली की एक आम समस्या है। जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस लेना, सात से आठ घंटे की साउंड स्लीप न ले पाना या फिर अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करना, इस तरह के फैक्टर्स आंखों के नीचे दिखाई देने वाले डार्क सर्कल्स का मुख्य कारण बन सकते हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दूध का इस्तेमाल करके आप अपने आंखों के नीचे दिखने वाले डार्क सर्कल्स को आसानी से हल्का कर सकते हैं।

दूध का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा दूध निकाल लीजिए। अब दूध में थोड़ी सी हल्दी, शहद और कॉफी पाउडर एड कर इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। इस पेस्ट को अपने आंखों के आसपास वाले हिस्से पर अप्लाई करें और लगभग दो मिनट तक मसाज करें। इसके बाद इस पेस्ट को 10 मिनट तक अपनी आंखों के नीचे लगाए रखें।

इसके अलावा आप कच्चे दूध में आलू के रस को मिलाकर इस्तेमाल करके देख सकते हैं। महज कुछ ही दिनों में आपके डार्क सर्कल्स हल्के पड़ने लग जाएंगे। इस नुस्खे की मदद से आपको कुछ ही हफ्तों में काले घेरों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दूध, हल्दी, शहद और कॉफी में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके अलावा आलू का रस भी त्वचा की सेहत पर पॉजिटिव असर डाल सकता है।

आप इस घरेलू उपाय को एक दिन में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी जीवनशैली में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं, जैसे कि पर्याप्त नींद लेना, स्वस्थ आहार लेना और तनाव से बचना। इन सभी बदलावों की मदद से आप अपने आंखों के नीचे दिखने वाले डार्क सर्कल्स को आसानी से हल्का कर सकते हैं।

Leave a Comment