नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बोकारो : जगेश्वर विहार थाना क्षेत्र में दूसरे समुदाय के युवक ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार बीते 16 अक्टूबर को नाबालिग छात्रा स्कूल गई थी. जब वह देर से घर पहुंची तो अभिभावकों ने उससे पूछताछ की. छात्रा ने डरे सहमे बताया कि उसी गांव का रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया और किसी को इस घटना की जानकारी नहीं देने की धमकी दी है.

सुबह छात्रा के पिता जगेश्वर विहार थाना पहुंच आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया. पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल दिया है. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शादी शुदा हैं, कुछ माह पूर्व ही विदेश से कमाकर घर लौटा है और चालक का काम करता है. परिजनों का कहना है अब खुलासा हो रहा है कि पिछले एक माह से उसकी गंदी नजर बेटी पर थी, आरोपी कई बार उससे बात करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पा रहा था. जिसके बाद षड्यंत्र रच गांव के ही एक नाबालिग युवक को लालच देकर अपने साथ मिला लिया और उसके मोबाइल से बात कर रात के अंधेरे में स्कूल के समीप बुलवाया और चाकू के नोक पर बलात्कार किया. वहीं किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी भी दी. इस मामले में डीएसपी बीएन सिंह ने कहा कि छात्रा से दुष्कर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इसे भी पढ़ें: जवाहर नगर स्थित दो दुकान का ताला तोड़ कर चोरी

 

Leave a Comment