पलामू सेंट्रल जेल में बेहोश हुआ कैदी, इलाज के दौरान मौत

पलामू : मेदिनीनगर सेंट्रल जेल के एक कैदी की मौत हो गई है. संजय शर्मा नाम का कैदी गुरुवार देर रात जेल के अंदर बेहोश हो गया था. इसके बाद उसे इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई. मृतक संजय शर्मा पलामू जिले के हैदरनगर का रहनेवाला था जेल अधीक्षक भागीरथी कारजी ने बताया कि संजय मानसिक रूप से बीमार था. उसका इलाज चल रहा था.

पत्नी की हत्या के आरोप में 2017 से था जेल में

मेडिकल बोर्ड का गठन कर संजय के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. उसके परिजनों को भी इस संबंध में सूचना दे दी गयी है. वह 2017 से सेंट्रल जेल में था. उसपर दहेज को लेकर पत्नी की हत्या करने का आरोप था. इससे पहले भी जेल में संजय शर्मा की तबीयत खराब हो चुकी थी. जेल अधीक्षक ने कहा कि मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इसे भी पढ़ें: सदर हॉस्पिटल में सीटी स्कैन मशीन लगने का रास्ता साफ, जानें कब से मरीजों को मिलेगी सुविधा

 

 

Leave a Comment