Bettiah : बेतिया के रामनगर प्रखंड के मुजरा गांव में गुरुवार सुबह करीब 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार यह अजगर शेष साह के घर के आंगन में निकला। सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्र हो गए और उसे पकड़ने की कोशिश करने लगे। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
खास बात यह है कि ठीक एक दिन पहले भी इसी गांव में एक विशालकाय अजगर देखा गया था, जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया था। दूसरी बार अजगर निकलने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को फिर से बुलाया गया है। टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करेगी। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार अजगर दिखाई देने से बच्चों और महिलाओं में डर बना हुआ है।
Also Read : स्वर्णरेखा नदी में चार दिनों से लापता युवक का श’व मिला, परिवार में कोहराम
Also Read : हजारीबाग में होगी 17वीं झारखंड यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप, राष्ट्रीय टीम के लिए भी होगा चयन
Also Read : शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, रुपया 90.56 पर पहुंचा

