रांची: झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने 3 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है. संघ के अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि सभी सप्लाई एरिया बोर्ड और ट्रांसमिशन जोन के करीब 7000 कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे. उनकी 6 सूत्री मांगों में आउटसोर्सिंग खत्म करना, अनुभव के आधार पर मानदेय तय करना, 10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों की नियमित नियुक्ति, और एरियर घोटाले की जांच शामिल है. राय ने चेतावनी दी कि हड़ताल से बिजली व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और संभावित रूप से झारखंड में ब्लैकआउट हो सकता है यूनियन ने सरकार और जेबीवीएनएल के अधिकारियों से चर्चा की, लेकिन मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया.
झारखंड में 3 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल, 7000 कर्मचारी होंगे शामिल

Previous Articleअड़की में चाकू से ह’त्या मामले में चार अपराधी गिरफ्तार
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
