पलामू: जिले के छतरपुर के बगैया गांव में चेकडैम में डूबने से एक 7 वर्ष के बच्चे की मौत हो गयी. बच्चा कउअल टोला बीहड़ का रहने वाला था. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया. बताया जाता है कि गांव के अन्य बच्चों के साथ यह बच्चा भी चेकडैम में नहाने गया था. नहाने के दौरान में वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. अन्य बच्चों ने घर जाकर इसकी सूचना परिजनों को दी. बच्चे के परिजन और ग्रामीण आये तब बच्चे का शव निकाला गया. वहीं बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
