देवघर: मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत विद्युत प्रमंडल कार्यालय देवघर में विद्युत प्रमंडल समेत जसीडीह प्रमंडल व देवीपुर पावर सब स्टेशन परिसर में कुल 298 बिजली उपभोक्ताओं को बिल माफी का प्रमाण पत्र सौंपा गया. विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय में एइ लव कुमार ने बिल माफी का लाभ पाने वाले लाभुकों को प्रमाण पत्र सौंपा. साथ ही योजना के अंतर्गत 81 बिल माफी प्रमाण पत्र उपभोक्ताओं में वितरित किया गया. वहीं जसीडीह के मानिकपुर अवर प्रमंडल कार्यालय परिसर में 60 उपभोक्ताओं को तथा देवीपुर पावर सब स्टेशन परिसर में 157 उपभोक्ताओं को बिल माफी प्रमाण पत्र प्रदान किया. वैसे बिजली के घरेलू उपभोक्ता जिनका एक साल में 2400 यूनिट खपत है, वे इस योजना के दायरे में आएंगे.
298 उपभोक्ताओं को बिजली बिल माफी का मिला प्रमाण-पत्र

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
