झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

Ranchi : हेमंत सरकार ने झारखंड हिन्दू न्यास बोर्ड को हर साल तीन करोड़ रुपए अनुदान देने का फैसला लिया है। इसके अलावा झारखंड राज्य लेजिसलेटिव फोरम ऑफ एचआईवी-एड्स के गठन का निर्णय लिया गया। वहीं रांची-अरगोड़ा चौक-रिंग रोड तक फोर लेन सड़क के लिए 141 करोड़ और विवेकानंद स्कूल मोड़ से रिंग रोड तक साइकिल ट्रैक और सर्विस रोड निर्माण के लिए 301 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि आज की बैठक में 26 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

कैबिनेट सचिव ने बताया कि हिन्दू न्यास बोर्ड को तीन करोड़ रुपए प्रति वर्ष अनुदान देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। वहीं उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग खूंटी में महिला कॉलेज स्थापना के लिए 57 करोड़ की मंजूरी दी गई। वहीं ईचागढ़ में डिग्री कॉलेज स्थापना के लिए 38.76 करोड़ की स्वीकृति दी गई। बैठक में झारखंड राजकीयकृत प्रारंभिक शिक्षक प्रोन्नति नियमावली 2025 के गठन को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा दुमका और पलामू डिप्लोमा स्तरीय राजकीय फार्मेसी संस्थान के लिए 28-28 पदों के सृजन के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लेजिस्लेटिव फोरम ऑफ एचआईवी-एड्स का गठन

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन नई दिल्ली के निर्देश पर झारखंड राज्य लेजिस्लेटिव फोरम ऑफ एचआईवी-एड्स गठन किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। जिला स्तर पर गठित आईसीडीएस केंद्र संचालित है, एड्स नियंत्रण केंद्र संचालित है, जिला स्तरीय तंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए फोरम के गठन का निर्णय लिया गया है। इस फोरम के अध्यक्ष विभागीय मंत्री अध्यक्ष होंगे, जबकि स्पीकर की ओर से मनोनीत पांच विधायक सदस्य होंगे। विकास आयुक्त, विभागीय प्रधान सचिव, सचिव और परियोजना निदेशक भी फोरम के सदस्य होंगे। फोरम की ओर से एचआईवी एड्स की रोकथाम के लिए जागरूकता और एड्स पीड़ितों के साथ भेदभाव समाप्त करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अब 31 पदाधिकारियों-जवानों को झारखंड राज्यपाल पदक

पुलिस पदाधिकारियों-जवानों को झारखंड दिवस पर सम्मानित किए जाने से संबंधित एक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके तहत झारखंड राज्यपाल पदक कही संख्या 11 को बढ़ाकर 21 और सराहनीय सेवा के लिए 31 को बढ़ाकर 60 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। एक अन्य प्रस्ताव में झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग-जेएसएससी को वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए झारखंड अकस्मिता निधि से 31 करोड़ रुपए से अधिक के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
वहीं जेएसएससी परीक्षा में स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में 50 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की संख्या रहने पर अब प्राथमिक और मुख्य परीक्षा होगी। वहीं 50 हजार से कम आवेदन रहने पर दो स्तरीय परीक्षा नहीं होगी।

रांची में अरगोड़ा-रिंग रोड फोर लेन के लिए 141 करोड़

एक अन्य प्रस्ताव में पथ निर्माण विभाग रांची के अंतर्गत अरगोड़ा, पुराना अरगोड़ा, नयासराय, रिंग रोड भाया पुंदाग तक फोर लेन सड़क निर्माण के लिए 141 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। 6.17 किलोमीटर सड़क निर्माण के अलावा मुआवजा-पुनर्वास और पौधरोपण समेत अन्य कार्यों के लिए 141 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई। सिमडेगा-कुरडेग से छत्तीसगढ़ सीमा तक सड़क निर्माण के लिए 63.2 किमी सड़क निर्माण कार्य में सुधार के लिए 38 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सर्विस रोड और साइकिल ट्रैक निर्माण के लिए 301.12 करोड़ मंजूर

एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव में झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकार की ओर से सर्विस रोड, फुटपाथ और साइकिल ट्रैक निर्माण के लिए 301.12 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। इस सर्विस रोड और साइकिल ट्रैक का निर्माण पुराना विधानसभा भवन के निकट विवेकानंद रोड से, रिंग रोड भाया हाईकोर्ट और विधानसभा सचिवालय और नयासराय लिंक रोड तक कराया जाएगा।

Also Read : पश्चिम सिंहभूम के DC ने की आपदा प्रबंधन समिति की बैठक, राहत पहुंचाने के निर्देश…

Leave a Comment