छत्तीसगढ़: छत्तीसगड़ के कबीरधाम जिले के बचेड़ी गांव में तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से 25 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है. सभी घायलों को लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जहां सभी का इलाज जारी है. यह मामला लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बचेड़ी का है. जहां आज रविवार सुबह करीब 7:30 के आसपास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. पिकअप में 30 लोग सवार थे. हादसे में 25 लोगों को चोटें आई है. घटना के तुरंत बाद घायलों को डायल 112 टीम और संजीवनी 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहारा में भर्ती कराया गया है.
तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 25 घायल, दो की हालत नाजुक

Previous Articleअवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की छापेमारी
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
