रांची: ‘लाइट हाउस प्रोजेक्ट’ अंतर्गत 19.07.2022, 10.12.2022, 25.08.2023 तथा 14.09.2023 को आनि मौजा, पंचमुखी मंदिर, धुर्वा में नवनिर्मित 1008 आवासों का आवंटन ई -लॉटरी के माध्यम से चार चरणों में किया गया था. आज 1.12.2023 को प्रतीक्षा सूची में दर्ज 16 आवेदकों का शेष बचे आवासों के विरुद्ध आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया. जिसमें कुल उपस्थित 14 लाभुकों का आवंटन किया गया. आवंटन प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही लाभुकों को आवंटन पत्र भी सौंपा गया. लॉटरी की प्रक्रिया आज ऑनलाइन माध्यम से की गई, जिसकी वीडियो फुटेज लाभुकों को लाइव दिखाई जा रही थी. ई-लॉटरी प्रक्रिया में सर्वप्रथम उपस्थित लाभुकों के नाम को randomize किया गया. इस दौरान फ्लैट संख्या को randomize किया गया. फिर दोनो सूची को जोड़ कर फाइनल आवंटन सूची तैयार की गई. नागरिकों की सहभागिता तथा लॉटरी प्रक्रिया में पारदर्शिता के मद्देनजर लाभुकों के बीच से 3 लाभुक प्रतिनिधित्व का चयन किया गया, जो पूरी प्रक्रिया का अनुश्रवण कर रहे थे. मौके पर सहायक प्रशासक शीतल कुमारी, चंद्रदीप कुमार एवं PMAY शाखा के कर्मी उपस्थित थे.

Previous Articleड्यूटी पर जा रहे सिपाहियों के साथ मारपीट, छह युवक गिरफ्तार
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
