मुजफ्फरपुर में विशेष अभियान के तहत 11 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

JoharLive Desk

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस के चलाये गये विशेष अभियान में 11 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष मनोज कुमार ने आज यहां बताया कि जिले की पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में जुट गयी है और इसी के तहत कल रात चलाये गये विशेष अभियान में एक कुख्यात समेत 11 अपराधियों को विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मुसहरी थाना क्षेत्र के प्रखंड चौक से पूरब स्थित श्मशानघाट में बैठकर अपराध की योजना बना रहे चार अपराधियों को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया है।

श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में मुसहरी पंचायत का पूर्व पंचायत समिति सदस्य गणेश राम भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इस दौरान अंधेरे का लाभ उठाते हुए तीन अन्य अपराधी मोटरसाइकिल से फरार हो गये।

Leave a Comment