AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
देवघर: जसीडीह-मधुपुर रेलखंड पर अर्जुन नगर हॉल्ट के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. मृतक की पहचान 18 वर्षीय सागर वर्मा के रूप में हुई है, जो जसीडीह थाने के चंपागड़ी गांव का निवासी था. मथुरापुर रेलवे स्टेशन के मास्टर ने घटना की सूचना मधुपुर आरपीएफ और जसीडीह जीआरपी को दी. सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीमें मौके पर पहुंचीं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी लाश क्षत-विक्षत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

