गुमला : 5 से 7 जुलाई तक रांची में आयोजित 24वें स्टेट सब जूनियर एंड जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गुमला के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड मेडल और 3 सिल्वर मेडल अपने नाम किया. रांची के आइडियल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य भर से प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें बिरसा ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एकादमी गुमला के 15 प्रतिभागियों में कुल 8 मेडल अपने नाम किए. नव्या नवीन, प्रभया प्रकाश, प्रतीक्षा मेहरा, सोनाक्षी झा और साक्षी झा ने गोल्ड मेडल जीते, जबकि आशी साबू, अभिज्ञान सेनगुप्ता और रूही को सिल्वर मेडल प्राप्त हुए. गुमला वासियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं.
गुमला ने स्टेट सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते 8 मेडल

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
