रामगढ़ : जिले के गोला प्रखंड के तोयर गांव में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई. बुधवार को भीषण बारिश के दौरान हुए वज्रपात दिनेश साव की मौके पर ही मौत हो गई. दिनेश अपने खेत में काम करके घर वापस लौट रहा था तभी वज्रपात की चपेट में आ गया. लोगों ने उसे आनन-फानन में गोला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन तबतक वह दम तोड़ चुका था. वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटा और एक बेटी को छोड़ गया है. परिजनों ने सरकार से मुआवजा की मांग की है.

Previous Articleझारखंड के विधायकों, मंत्रियों का फिर बढ़ेगा वेतन, जनजातीय भाषा साहित्य एकेडमी का होगा गठन, चंपई कैबिनेट में 33 एजेंडों को मंजूरी
Next Article यूथ कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
