JoharLive Teem : झारखंड और बिहार में कड़कती आकाशीय बिजली कहर बनकर टूट रही है। झारखंड और बिहार में आकाशीय बिलीज के कहर से मरने वालों की संख्या करीब 51 हो चुकी है। इसके साथ ही नौ लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक जहां बिहार के एक दर्जन जिलों में 39 लोगों की मौत हुई है। वहीं झारखंड के चार जिलों में 12 लोगों की जान गई है। राज्य आपदा प्रबंध विभाग बिहार के अनुसार जमुई में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हुई। वहीं औरंगाबाद में सात, भागलपुर, बांका और पूर्वी चंपारण में चार-चार लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे। रोहतास में तीन, नवादा, नालंदा और कटिहार में दो-दो लोग मौत के मुंह में समा गए। मुंगेर, अरवल और गया में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं भागलपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोग घायल हुए हैं। वहीं जमुई और बांका में एक-एक व्यक्ति घायल हुआ है। झारखंड राज्य में हुई 12 मौतों में से सबसे ज्यादा मौतें जामतारा में हुई हैं। यहां पांच लोगों की मौत हुई है जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक सभी लोग तालाब में नहाने के बाद लौट रहे थे। तभी बारिश शुरू हो गई। इस दौरान वे सभी सड़क किनारे बने पुल के नीचे खड़े हो गए। तभी उन पर आकाशीय बिजली गिरी। वहीं रामगढ़ जिले में दो लोग आकाशीय बिजली का शिकार बन गए। चिकूर गांव में एक पेड़ के नीचे खड़े होकर क्रिकेट मैच देखने के दौरान उन सभी बिजली का प्रकोप हुआ।
झारखंड और बिहार में आकाशीय बिजली का कहर : 51 लोगों की मौत
Previous Articleबिहार में बाढ़ से कोहराम : अब तक 123 लोगों की मौत
Next Article दुमका सड़क दुर्घटन में 3 कांवरियों की मौत, 5 घायल
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
