JMM

समाजसेवी उत्तम यादव ने थामा JMM का दामन, हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी ली शपथ

Ranchi : रांची में  रविवार को किशोरगंज स्थित स्कॉट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। सीएम एवं जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय के समक्ष रांची के सामाजिक कार्यकर्ता उत्तम यादव के नेतृत्व में  हजारों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, कार्यक्रम में जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने नए सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलाई और पार्टी में उनका स्वागत किया। विनोद कुमार पाण्डेय ने … Read More

पार्टी

पलामू के सैकड़ों लोगों ने जॉइन किया JMM, केंद्रीय महासचिव ने दिलाई सदस्यता

Ranchi : रांची स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय में रविवार को झामुमो केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष सह सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पार्टी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पलामू जिला के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सदस्यता लेने वालों का स्वागत किया और उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर आधिकारिक तौर पर सदस्यता दिलाई। पलामू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में मेदिनीनगर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह सहित अन्य लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। विनोद कुमार पांडेय ने सदस्यों को … Read More

सीएम

झारखंड में बढ़ेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, कितने… जानें

Ranchi : झारखंड में आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य में 100 नए सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोलने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही अब झारखंड में कुल 180 सीएम उत्कृष्ट विद्यालय संचालित किए जाएंगे। फिलहाल राज्य में 80 CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कार्यरत हैं। नई योजना के तहत शिक्षा विभाग इनकी संख्या बढ़ाकर 180 करने की तैयारी में जुटा है। सरकार का उद्देश्य है कि हर जिले और प्रखंड स्तर पर छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके, ताकि … Read More

बाबूलाल

झारखंड में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर बाबूलाल मरांडी ने जताई चिंता, पुलिस कार्रवाई पर सवाल

Ranchi : भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने अपने ट्विटर हैंडल पर राज्य में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर से एक युवा उद्यमी का अपहरण पांच दिन पहले हुआ, लेकिन पुलिस अब तक कोई ठोस सुराग नहीं ढूंढ पाई है। इसके अलावा रांची के ओरमांझी इलाके का 12 वर्षीय कन्हैया पिछले दो महीनों से लापता है। जमशेदपुर से एक युवा उद्यमी के अपहरण को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक कोई ठोस सुराग नहीं ढूंढ पाई है। उधर रांची के ओरमांझी का 12 वर्षीय कन्हैया पिछले … Read More

बाबूलाल

डीजीपी नियुक्ति पर सवाल, बाबूलाल बोले- नियमों को ताक पर रखकर हुई पोस्टिंग

Ranchi: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार की डीजीपी नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का हवाला देकर डीजीपी नियुक्ति नियमावली में संशोधन किया और तर्क दिया कि राज्य में अनुभवी पुलिस प्रमुख की नियुक्ति अनिवार्य है। मरांडी ने कहा कि झारखंड कैडर के डीजी रैंक के तीन वरिष्ठ अधिकारी — अनिल पालटा, प्रशांत सिंह और एम.एस. भाटिया — केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नहीं हैं और उनकी सेवा अवधि क्रमशः एक, दो और तीन वर्ष शेष है। … Read More

सीएम

सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे ज्यूरिख, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में करेंगे भारत और झारखंड का प्रतिनिधित्व

Ranhi : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन गुरुवार को स्विट्ज़रलैंड के सबसे बड़े शहर ज्यूरिख पहुंच गए। ज्यूरिख एयरपोर्ट पर भारतीय राजदूत मृदुल कुमार ने उनका स्वागत किया। सीएम हेमंत सोरेन 19 से 21 जनवरी तक दावोस में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में भाग लेने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि एंबेसडर मृदुल कुमार से मिलकर अच्छा लगा और वह WEF में झारखंड और भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनका फोकस प्रकृति के साथ तालमेल और … Read More

निशिकांत

“झारखंड को बंगाल नहीं बनने देंगे”, ED ऑफिस पर घेराव के आरोपों के बीच निशिकांत दुबे का अल्टीमेटम

Ranchi : गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने रांची स्थित ED यानी प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए झारखंड सरकार और सीएम हेमंत सोरेन पर तीखा हमला बोला है। निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की तर्ज पर झारखंड सरकार ने भी रांची स्थित ED कार्यालय को पुलिस के जरिए घेर लिया है। उन्होंने दावा किया कि ED कार्यालय में सीएम हेमंत सोरेन और पुलिस-प्रशासन से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार मामलों से संबंधित महत्वपूर्ण सबूत मौजूद हैं। पश्चिम बंगाल … Read More

जल

झारखंड को मिलेगा 2 एमएएफ पानी: सोन नदी के जल बंटवारे पर झारखंड–बिहार में बनी सहमति

Ranchi :  झारखंड और बिहार के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर 53 वर्षों से चला आ रहा विवाद आखिरकार सुलझ गया है। मंगलवार को बिहार कैबिनेट ने सोन नदी जल बंटवारे से जुड़े एमओयू (समझौता ज्ञापन) प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस समझौते के तहत सोन नदी के कुल जल में से झारखंड को 2 मिलियन एकड़ फीट (एमएएफ) और बिहार को 5.75 एमएएफ पानी मिलेगा। केंद्रीय स्तर पर बनी सहमति सोन नदी जल विवाद के समाधान की दिशा में यह अहम पहल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई बैठक के दौरान सामने आई, … Read More

दिशोम

दिशोम गुरु की 82वीं जयंती पर भावनाओं का सैलाब, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि

Ranchi : झारखंड आंदोलन के महानायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती रविवार को पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मोरहाबादी स्थित उनके पूर्व आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिशोम गुरु की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में मंत्री हफीजुल हसन, सुदिव्य कुमार, सांसद जोबा माजी, विनोद पांडे, सुप्रियो भट्टाचार्य समेत कई जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। दिशोम गुरु के योगदान … Read More

CM हेमंत

CM हेमंत सोरेन से के. राजू और डॉ. इरफान अंसारी ने की मुलाकात, स्थापना दिवस पर हुई चर्चा

Ranchi :  CM हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने औपचारिक मुलाकात की। बैठक के दौरान झारखंड राज्य की 25वीं स्थापना वर्षगांठ पर आयोजित किए जा रहे समारोहों और कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा राज्य के विकास कार्यों, राजनीतिक परिदृश्य और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। जानकारी के अनुसार इस मुलाकात को राज्य के गठबंधन सहयोगियों के बीच समन्वय और संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। … Read More