राज्य के विकास में योगदान देने वालों की हो रही ह’त्या : बाबूलाल मरांडी

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज हेमंत सरकार पर फिर गरजे. वे मझगांव में अपनी संकल्प यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. अपराधी बेलगाम हैं. इधर राज्य के विकास में अपना योगदान देने वाले 23 कारोबारियों की पिछले 6 महीनो में हुई हत्या पर उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार 9 ऐसे व्यवसाई की हत्या हुई है जिसने पुलिस को लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की थी. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन इसकी सीबीआई … Read More

पिछले चार साल में नहीं आया नियुक्ति वर्षः बाबूलाल

रांचीः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को खूंटी में संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार काम करने के लिए बनी ही नहीं. उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष पांच लाख नियुक्ति नहीं तो बेरोजगारी भत्ता देने की बात करके सत्ता में आई हेमंत सरकार का नियुक्ति वर्ष नहीं आया. जबकि इस सरकार के चार वर्ष पूरे होने वाले हैं. हेमंत सरकार की उपलब्धियां राज्य में अपराध, लूट और भ्रष्टाचार है. हेमंत सरकार में जनता भयभीत और अपराधी,लुटेरे,दलाल,बिचौलिए बेखौफ हैं. राज्य में हत्या, लूट,अपहरण, बलात्कार की घटनाएं रोज हो रही है. बहन बेटियों को पेट्रोल छिड़ककर,टुकड़ों-टुकड़ों में … Read More

सिमडेगा में बोले बाबूलाल, हेमंत सरकार के राज में केवल हुई लूट

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज संकल्प यात्रा के दौरान सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र की जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि लगभग चार वर्षों में हेमंत सरकार ने झारखंड को केवल भ्रष्टाचार, अपराध, खान-खनिज, बालू पत्थर, जमीन, अनाज की लूट कराई है. उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा के माध्यम से हेमंत सरकार को धूमधाम से विदाई देने का संकल्प दिलाने आया हूं. राज्य में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है. मुख्यमंत्री खुद भ्रष्टाचार में शामिल हैं. खान खनिज, जमीन, पत्थर, बालू और गरीबों का अनाज सब की लूट मची है. मुख्यमंत्री और उनका परिवार गरीबों-आदिवासियों की जमीन … Read More

भ्रष्टाचार मुक्त राज्य के लिए भाजपा को करें मजबूत : बाबूलाल

रांचीः  संकल्प यात्रा के तीसरे चरण के तहत धनवार में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संथाल परगना के भोगनाडीह से शुरू हुई संकल्प यात्रा अब जनता के समर्थन से जन संकल्प यात्रा बन चुकी है। पौने चार साल के हेमंत सरकार में झारखंड का विकास तो नहीं हुआ बल्कि क़ानून व्यवस्था चौपट हो गई। प्रत्येक दिन पांच से ज़्यादा हत्या, दुष्कर्म, अपहरण की घटना से झारखंड के लोग भयभीत है। जिस पुलिस को क़ानून व्यवस्था ठीक करना था वे हेमंत सरकार के इशारे पर वसूली और सरकार के ख़िलाफ़ … Read More

चुनाव हारे हैं मैदान नहीं, परिणाम हेमंत सरकार की हार और तुष्टिकरण की है जीतःबाबूलाल

रांचीः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने डुमरी उपचुनाव के परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि एनडीए चुनाव हारा है लेकिन मैदान नहीं। उन्होंने डुमरी के मतदाताओं का एन डी ए गठबंधन को बढ़ चढ़कर समर्थन देने केलिए आभार प्रकट किया। कहा कि डुमरी उपचुनाव के नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि जनता हेमंत सरकार के खिलाफ गोलबंद हो चुकी है। चुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि यह हेमंत सरकार की पराजय और तुष्टिकरण की जीत है। एनडीए प्रत्याशी को 2019 के चुनाव से ज्यादा वोट प्राप्त हुए भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट … Read More

The Coal Bearing Area Amendment 2023 बिल देश एवं राज्यहित में नहीं : झारखंड सरकार

रांची : झारखंड सरकार का मानना है कि कोयला मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित The Coal Bearing Area (Acquisition and Development) Amendment Bill, 2023 देश एवं राज्यहित में नहीं है। Amendment Bill, 2023 में Coal Bearing Area (Acquisition and Development) के प्रावधानों में कई अनुचित बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों से राज्य को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। यह बदलाव जनभावना के अनुरूप नहीं है, बल्कि यह विकास विरोधी बदलाव है, जिसका झारखंडवासियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा तथा झारखण्ड के आदिवासी-मूलवासियों के हक-अधिकारों का हनन होगा। हमारी सरकार राज्यवासियों और जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा से जुड़े मुद्दों को उठाती रहती … Read More

हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल, कहा- जनता ऊब चुकी है, अब परिवर्तन चाह रही है

रांचीः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी राज्य की हेमंत सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि लोग इस सरकार से अब ऊब चुके हैं। लोग परिवर्तन चाह रहे हैं। उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर पर कहा कि इस पर कोर्ट ने भी टिप्पणी की है। राज्य में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। श्री मरांडी रविवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। पुलिस कानून व्यवस्था संभालना छोड़ अन्य कामों में जुटी पुलिस कानून व्यवस्था छोड़कर अन्य कामों में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगी हुई है। … Read More