‘घुसपैठियों को बाहर निकालने की जिम्मेवारी कानूनन राज्य सरकार की’

रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज प्रदेश मुख्यालय में हेमंत सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देकर राष्ट्र की सुरक्षा और संप्रभुता से खिलवाड़ कर रही है. फॉरेनर्स एक्ट 1946 के सेक्शन 3(2)(e) और 3(2)(c) और पासपोर्ट एक्ट 1920 के अंतर्गत और भारतीय संविधान के आर्टिकल 258 (1) के अंतर्गत राज्य सरकार को आदेश संख्या 590 (F नंबर 4/3/56 – (I),19 अप्रैल 1958 से विदेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार करने और बाहर करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार को दी गई है. इसके बावजूद भी राज्य सरकार पूरे मुद्दे पर … Read More

सोरेन परिवार ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन किया हैः डॉ उरांव

रांचीः भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ अरुण उरांव ने हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा है. कहा कि हेमंत सरकार सोची समझी रणनीति के तहत सीएनटी में संशोधन का प्रस्ताव ला रही है. इनकी मंशा आदिवासी समाज के कल्याण की नही है. आदिवासी समाज के किसी सामाजिक धार्मिक संगठन ने सीएनटी एक्ट में संशोधन की बात नही उठायी है. डॉ उरांव शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने लगातार अपने पद और पावर का दुरुपयोग करते हुए गरीब आदिवासियों की जमीन को अपने और अपने परिवार के … Read More

विधायक अमर बाउरी पहुंचे धनबाद, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

धनबाद: विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पहली बार भाजपा विधायक अमर बाउरी धनबाद पहुंचे जहां सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. वहीं मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि 4 सालों में वर्तमान सरकार ने विधायक दल के नेता को मान्यता नहीं दिया. हेमंत सरकार हर क्षेत्र में विफल है. उन्होंने कहा कि 50 हज़ार से अधिक मामले लंबित है और सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर रही है जिसमें ब्लॉक खाली हो जाता है और अधिकारी पिकनिक मनाते हैं. धनबाद के बारे में भी उन्होंने दो टूक कहा की किस तरह … Read More

कांग्रेस बताए राज्य के प्रभारी अविनाश पांडे किस हैसियत से सरकारी कार्यक्रम में मंच पर आसीन होते हैं: भाजपा

रांचीः भाजपा ने कांग्रेस के उस बयान पर हमला बोला है जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को प्रधानमंत्री संग मंच पर उपस्थिति को लेकर सवाल उठाये गये हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का आरोप है कि सरकारी कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को जगह दी गई. इस पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने कहा की कांग्रेस को तो बस शोर मचाने की लत है. वर्ना यहां तो सब खैरियत है. अखबारों में बने रहने के लिए बस विरोध नहीं करनी चाहिये कुणाल ने कहा कि अखबारों में बने रहने के लिए बस विरोध नहीं करनी चाहिये. … Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज के गौरव को बढ़ाया हैः बाबूलाल

रांचीः भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुलायी गयी. बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी उपस्थित हुए. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सदैव ही आदिवासियों की चिंता करते रही है. अटल विहारी वाजपेयी ने आदिवासियों के लिए अलग राज्य दिया. उन्होंने आदिवासियों के लिए अलग जनजाति मंत्रालय का गठन किया. श्री मरांडी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के काम को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज के गौरव को बढ़ाया है. उन्होंने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए है. धरती आबा बिरसा मुंडा के जन्म जयंती को जनजाति … Read More

राज्य में सिस्टम पूरी तरह से ध्वस्त, जेल से चल रही है सरकारः प्रतुल

रांचीः भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि राज्य में सिस्टम पूरी तरह से धराशायी हो गया है. संवैधानिक मशीनरी भी ध्वस्त हो गयी है. जेल से सरकार चल रही है. जेल में बंद सत्ता के दलाल ईडी के अधिकारियों के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं. प्रतुल ने कहा ऐसी खबरें मीडिया में लगातार आ रही है कि सत्ता के शीर्ष में ऑपरेट करने वाले जेल में बन्द दलालों के खिलाफ जांच कर रहे ईडी के अधिकारियों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ,गैंगस्टरों का सहयोग लिए जाने का षड्यंत्र हो रहा है.  शाहदेव रविवार को पार्टी … Read More

आंदोलनकारियों को हेमंत सरकार का दिवाली गिफ्ट, जानें क्या मिला

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलनकारियों को दिवाली का तोहफा दिया है. सरकार ने इनके लिए 4 करोड़ 41 लाख 42 हजार रुपए का आवंटन कर दिया है. यह राशि पूरे राज्य भर के आंदोलनकारियों के लिए है. जिनका आवंटन लंबित था उनका भुगतान दिवाली से पूर्व किया जाना है. यह राशि वित्तीय वर्ष 2023-24 में झारखंड/ वनांचल अलग राज्य के  गठन  हेतु आंदोलनकारियों/ आश्रितों का पेंशन/ सुविधाओं के भुगतान के लिए 4 करोड़ 41 लाख 42 हजार रुपए  आवंटन दिया है.  गृह् कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ,झारखंड सरकार संकल्प संख्या 2108 , दिनांक 7 मई 2012 … Read More

संकल्प यात्रा : बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, केंद्र सरकार की गिनाई खूबियां

खरसावां : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सोमवार को संकल्प यात्रा के तहत खरसावां पहुंचे. जहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इससे पूर्व मरांडी खरसावां शाहिद बेदी पर पहुंचे और खरसावां के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. हालांकि इस संकल्प यात्रा से पूर्व मुख्यमंत्री और खरसावां से तीन बार विधायक रहे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित नहीं रहे. हालांकि उनकी धर्मपत्नी मीरा मुंडा कार्यक्रम में  मौजूद रही और सभा को संबोधित भी किया. बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी नजर नहीं आए. अपने संबोधन … Read More

झारखंड

झारखंड हाईकोर्ट का आदेश, 45 दिनों में भरें खाली पद

रांची : झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को जेजे बोर्ड,सीडब्ल्यूसी और राज्य बाल संरक्षण आयोग में रिक्त पदों को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान विभाग के सचिव ने अदालत को बताया कि कैबिनेट से रांची एवं जमशेदपुर में एक-एक अतिरिक्त जेजे बोर्ड के गठन को स्वीकृति मिल चुकी है. राज्यपाल से भी इसकी अनुमति मिल गई है. अदालत ने सरकार को 45 दिनों के भीतर इन दोनों जगह में गठित किए जाने वाले अतिरिक्त जेजे बोर्ड के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने राज्य के छह जिलों में … Read More

गरीब का अनाज खाकर अपनी तिजोरी भर रही हेमंत सरकार: बाबूलाल

बोकारो: बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा धनबाद होते हुए बोकारो जिले के चंदनक्यारी में प्रवेश कर गई. भाजपा के हजारों कार्यकर्ता चंदनक्यारी के वर्तमान विधायक खुद और रघुवर सरकार में रह चुके मंत्री अमर बाउरी ने भव्य स्वागत किया. भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने चंदनक्यारी में जनसभा की. हजारों की संख्या में संकल्प यात्रा कर रहे बाबूलाल मरांडी को सुनने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता और आम लोग पहुंचे. बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को लेकर जमकर बरसे. आगामी 2024 के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के हाथो को मजबूत करने की … Read More