संदेहास्पद स्थिति में मिली महिला की बॉडी, जांच में जुटी पुलिस
Pakur : पाकुड़ जिले में एक विवाहित महिला का संदेहास्पद स्थिति में बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह घटना मुफसिल थाना क्षेत्र के चांदपुर जर्जर चेकनाका परिसर की बतायी जा रही है. बॉडी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार, चांदपुर के जर्जर संयुक्त चेकनाका के एक कमरे में आसपास के किसानों ने एक महिला को पड़ा देखा, लेकिन काफी देर तक महिला की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना मुफसिल थाने को दी. मौके पर … Read More