विहिप के केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा 13 मई को रांची दौरे पर
Ranchi : विहिप (विश्व हिंदू परिषद) के केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा 13 मई को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचेंगे। इस दौरान वे विहिप कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। विहिप के झारखंड प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने जानकारी दी कि बजरंग बागड़ा 13 मई को सुबह 10 बजे रांची एयरपोर्ट रोड स्थित होटल ग्रीन एकर्स में अधिवक्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे हटिया में आयोजित समरसता संगोष्ठी में भाग लेंगे। शाम 6 बजे उनकी व्यावसायिक वर्ग के लोगों के साथ मोराबादी में बैठक होगी।14 मई को बजरंग बागड़ा … Read More