मॉब

बिहार में मॉब लिंचिंग पर मौलाना महमूद मदनी ने जताई चिंता, सीएम नीतीश को लिखा पत्र

Patna : जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने बिहार में हाल के दिनों में मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ कथित मॉब लिंचिंग, हिंसा और हत्या की घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इस संबंध में बिहार के सीएम नीतीश कुमार को एक विस्तृत पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ तत्काल, प्रभावी और निर्णायक कार्रवाई की मांग की है। अपने पत्र में मौलाना मदनी ने कहा कि महात्मा बुद्ध की भूमि बिहार सामाजिक सौहार्द, करुणा और अहिंसा की परंपरा के लिए जानी जाती रही है, लेकिन हालिया घटनाओं ने राज्य की इस ऐतिहासिक पहचान को गंभीर आघात पहुंचाया है। … Read More