रूपेश पांडेय हत्याकांड में तीन दोषी करार, दो बरी, सजा का ऐलान 5 फरवरी को
Hazaribagh : हजारीबाग के बहुचर्चित रूपेश पांडेय हत्याकांड में सीबीआई की विशेष अदालत ने सोमवार को अपना फैसला सुनाया। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने इस मामले में तीन आरोपियों को दोषी ठहराया है, जबकि दो अन्य आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। अदालत ने दोषियों की सजा पर सुनवाई के लिए 5 फरवरी की तिथि निर्धारित की है। दोषियों में मोहम्मद असलम अंसारी (उर्फ पप्पू मियां), मोहम्मद कैफ और मोहम्मद गुफरान शामिल हैं। वहीं, मोहम्मद इरफान और इस्तखार मियां को अदालत ने बरी कर दिया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, 6 फरवरी 2022 … Read More