PGTT

PGTT संस्कृत नियुक्ति मामले में हाई कोर्ट का आदेश : याचिका निष्पादन तक पांच सीटें रहेंगी आरक्षित

Ranchi : झारखंड उच्च न्यायालय में मंगलवार को पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेंड टीचर (PGTT) संस्कृत विषय की नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई। इस सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को निर्देश दिया है कि जब तक मामला अदालत में विचाराधीन है, तब तक पांच सीटों को आरक्षित रखा जाए। क्या है मामला PGTT नियुक्ति के लिए वर्ष 2023 में जारी विज्ञापन को चुनौती देते हुए याचिकाकर्ता सुजीत मुर्मू और अन्य ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। उनका आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में कई अनियमितताएं और विसंगतियां हुई हैं। इस मामले … Read More

याचिका

पूर्व विधायक समरी लाल की PIL को हाईकोर्ट ने किया ड्रॉप

Ranchi : कांके के पूर्व विधायक समरी लाल की ओर से दायर अवमानना याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार का पक्ष सुनने के बाद अवमानना याचिका समाप्त (ड्रॉप) कर दिया. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की. समरी लाल ने कास्ट स्क्रुटनिंग कमेटी की ओर से जारी पत्र को हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना बताया था. मामले में राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि समरी लाल के मामले में हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश का अवहेलना नहीं किया गया है. समरी लाल … Read More

झारखंड में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए HC ने DGP और ATS-NCB को दिए कड़े निर्देश

रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य में तेजी से फैल रहे नशे के कारोबार पर गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. इस सिलसिले में डीजीपी अनुराग गुप्ता, एटीएस एसपी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया गया था. हाई कोर्ट ने नशे के कारोबार को रोकने के लिए बेहतर और प्रभावी रणनीति बनाने पर जोर दिया. कोर्ट ने पाया कि मादक पदार्थों की जब्ती और सैंपलिंग में पुलिस द्वारा लापरवाही बरती जा रही है. इसे सुधारने के लिए अदालत ने डीजीपी, एटीएस और एनसीबी को … Read More