PM मोदी ने दिखाई ई-विटारा को हरी झंडी, भारत बना सुजुकी का ग्लोबल EV हब
Johar Live Desk : PM नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अहमदाबाद के हंसलपुर में स्थित सुजुकी मोटर प्लांट से सुजुकी की पहली वैश्विक इलेक्ट्रिक कार ‘ई-विटारा’ को हरी झंडी दिखाई। यह भारत में बनी इलेक्ट्रिक गाड़ी अब यूरोप, जापान समेत 100 से ज्यादा देशों में निर्यात की जाएगी। इस कार्यक्रम में सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष तोशीहिरो सुजुकी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। ई-विटारा का व्यावसायिक उत्पादन हंसलपुर प्लांट में आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया है। मारुति सुजुकी ने इस मॉडल को पहली बार जनवरी 2025 में ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो’ में पेश किया … Read More