मायानगरी से देवघर तक सीधी हवाई सेवा शुरू, पहुंची पहली फ्लाइट, यात्रियाें ने कहा-थैंक्यू मोदीजी
देवघर : मायानगरी मुंबई से देवघर के बीच मंगलवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है. मंगलवार दोपहर एक बजे इंडिगो की पहली फ्लाइट मुंबई से देवघर पहुंची, जहां वाटर कैनन से हवाई जहाज को सलामी दी गई और स्वागत किया गया. करीब 180 यात्रियों को लेकर पहली फ्लाइट मुंबई से देवघर पहुंची. देवघर पहुंचने पर लोगों ने बाबा बैद्यनाथ की धरती को नमन किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण यह संभव हो पाया है. यहां के सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे के प्रयास से देवघर में हवाई सेवा शुरू हुई. देवघर पहुंचकर यात्रियों ने जताई खुशी … Read More