हथियार

हथियार लहराते हुए दे रहे थे पोज, पुलिस ने तीनों को दबोचा

Jamshedpur : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। वायरल फोटो में युवक देसी कट्टा और अन्य हथियारों के साथ पोज देते नजर आ रहे थे, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। क्या है मामला : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उलीडीह ओपी क्षेत्र में कुछ युवक हथियार लेकर फोटो खिंचवा रहे थे और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे। इन पोस्टों का उद्देश्य सनसनी फैलाना और आम लोगों में डर का माहौल बनाना … Read More

बॉस

‘बॉस’ के लिए लोगों को ठगने वाला SSB जवान चढ़ा पुलिस के हत्थे

Motihari : मोतिहारी में साइबर क्राइम के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर DSP अभिनव पारासर के नेतृत्व में पुलिस ने ‘बॉस‘ नामक साइबर फ्रॉड गैंग के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में SSB का जवान भी शामिल पकड़े गए आरोपियों में एक का नाम पंकज पांडेय है, जो SSB की 37वीं बटालियन में हवलदार के पद पर कार्यरत है। दूसरा आरोपी जावेद बताया गया है। इससे पहले भी इस गैंग के पांच सदस्य 30 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किए जा चुके हैं। भारी मात्रा में कैश और … Read More

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर

Chhattisgarh (Narayanpur) : छत्तीसगढ़ में नारायणपुर जिले के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक चली। मिली जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में हुई है। जहां दो महिला नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिली है। इस बात कि पुष्टि SP प्रभात कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो महिला नक्सलियों के शव के साथ एक इंसास राइफल, एक .315 बोर हथियार, मेडिकल किट और अन्य सामान बरामद हुआ है। नारायणपुर पुलिस के अनुसार माड़ डिवीजन में … Read More

अजय

कुख्यात अजय वर्मा सहित चार को STF ने दबोचा, हथियार और जिंदा गोलियां बरामद

Patna :  STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दीघा इलाके से कुख्यात अपराधी अजय वर्मा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। STF को गुप्त सूचना मिली थी कि अजय वर्मा अपने साथियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। गिरफ्तार अन्य आरोपियों में नंदकिशोर सिंह उर्फ पुटन सिंह, अमित कुमार उर्फ पीलिया और साबिर आलम शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, अजय वर्मा का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वह दिल्ली के खजुरी खास थाना क्षेत्र में गुड्डु मुनीर हत्याकांड (कांड संख्या 113/21) में भी शामिल रहा है। पूछताछ के दौरान सभी … Read More

शराब

शराब तस्करों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर हमला, तीन जवान जख्मी

Gopalganj : गोपालगंज जिले में बीती रात शराब तस्करों की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के मदरवानी गांव से सामने आया है, जहां तस्करों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ही ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में होमगार्ड जवान अवधेश तिवारी की राइफल छीन ली गई और तीन जवान जख्मी हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने राइफल बरामद कर ली है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बुजुर्ग महिला समेत एक अन्य व्यक्ति अरेस्ट गोपालगंज SP अवधेश दीक्षित ने … Read More

नक्सली अर्जुन गंझू को चतरा पुलिस ने दबोचा, भारी मात्रा में जिंदा गोली जब्त

Chatra : झारखंड के चतरा जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। टीएसपीसी उग्रवादी संगठन से जुड़े एक नक्सली अर्जुन गंझू को भारी मात्रा में जिंदा गोली और हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई चतरा एसपी सुमित अग्रवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के टिकदा गांव में अर्जुन गंझू के पास अवैध हथियार और गोलियां रखी गई हैं। इसके बाद सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में छापेमारी टीम बनाई गई। टीम ने टिकदा गांव में अर्जुन … Read More

गिरफ्तार

अपराध से पूर्व लोडेड हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

Giridih (Goswami Nath) : गिरिडीह जिले में हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अशोक प्रसाद वर्मा के बेटे चंदन कुमार वर्मा (उम्र 19 वर्ष) के तौर पर की गई है। चंदन मूल रूप से जमुआ थाना के जोरासाख का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके कमर से एक देशी कट्टा (जिसमें एक जिंदा गोली लोड थी) और जेब से एक ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया। सदर SDPO जीतवाहन उरांव ने कहा… सदर SDPO जीतवाहन उरांव ने बरवाडीह में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि SP डॉ. विमल … Read More

महिला

महिला पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Simdega :  बॉसजोर पहाड़टोली के रास्ते में 4 जून को सुबह 7 बजे एक महिला घायल अवस्था में खून से लथपथ पाई गई। उसकी गर्दन पर तेज धारदार हथियार से हमला किया गया था। सूचना पर बॉसजोर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता को बिरमित्रापुर अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर किया गया। SP सिमडेगा के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। जांच में पता चला कि पीड़िता मीरा तिर्की और आरोपी इरकन बागे, दोनों शादीशुदा होने के बावजूद प्रेम संबंध में थे और एक साल से साथ रह रहे थे। इससे इरकन … Read More

ग्रीन पत्थर

ग्रीन पत्थर के अवैध खनन पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो गिरफ्तार

Koderma : कोडरमा जिले के ढाब थाना क्षेत्र के गोरियाडीह गांव में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में ग्रीन (हरे) पत्थर का अवैध खनन करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में एक ट्रैक्टर, कम्प्रेसर मशीन और बाइक जब्त की गई है। इसके अलावा मौके से एक राइफल, एक देशी कट्टा, 15 जिंदा कारतूस और 6 खोखा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। मामले में वन विभाग (डोमचांच) के रेंजर रविंद्र कुमार ने बताया कि वन विभाग को गुप्त सूचना मिली कि गोरियाडीह जंगल में कीमती ग्रीन … Read More

हथियार

खुलेआम लहरा रहा था हथियार, पुलिस ने दबोचा

Palamu : पलामू जिला में एक युवक को अवैध हथियार और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान छतरपुर डाली के निवासी गुलाम गौस के बेटे तौफीक अंसारी (20) के रूप में हुई है। घटना छतरपुर थाना क्षेत्र के डाली गांव की है। पुलिस को बीते रोज (2 जून) एक इनफार्मेशन मिली थी कि डाली गांव में एक युवक खुलेआम हथियार लेकर घूम रहा है और उसे लहरा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए SP ने छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बरामद सामान छतरपुर पुलिस टीम ने त्वरित … Read More