हादसा

पलामू में ढह गया कच्चा मकान, पति-पत्नी समेत तीन घायल

Palamu : पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। सुबह करीब छह बजे एक कच्चे मकान की दीवार अचानक गिर जाने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान हबीब खान, उनकी पत्नी यासमीन बीबी और एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तुरंत निजी वाहन से सभी घायलों को हैदरनगर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के … Read More

युवक

नाले में मिली युवक की बॉडी, ह’त्या की आशंका

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित कल्याण नगर इलाके से रविवार को एक युवक का शव नाले में मिला। शव के हाथ बंधे होने की स्थिति ने इस मामले को हत्या की ओर संकेत किया है। पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने रविवार को नाले में युवक का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान कल्याण नगर निवासी राहुल के रूप में हुई है। राहुल मूल रूप से आदित्यपुर का रहने वाला था और दो दिन पहले अपने … Read More

बस

लातेहार बस हादसा : मृतकों के परिजनों को सरकार देगी 5-5 लाख रूपए का मुआवजा

Latehar : लातेहार जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में पांच महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि 80 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रहने वाले थे। हादसे के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इसके अलावा हादसे में घायल प्रत्येक व्यक्ति को 50-50 हजार रुपये की सहायता … Read More

हत्या

मामूली कहासुनी के बाद चली गो’ली, चली गई जवान युवक की जान

Sahibganj : साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र के बड़ा राक्सो पंचायत में एक मामूली कहासुनी ने हृदय विदारक रूप ले लिया। 23 वर्षीय संजू मड़ैया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बड़े राक्सो पंचायत भवन के पास हुई। जानकारी के अनुसार, संजू मड़ैया और गांव के ही युवक धुमा किस्कु के बीच बांझी हाट में मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उस समय आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। लेकिन हाट से लौटने के बाद भी तनाव बना रहा। कुछ देर बाद आरोपी धुमा किस्कु ने पंचायत भवन के समीप … Read More

सड़क

रात भर जागने की थकान बनी काल, बाइक हादसे में शख्स की मौ’त

Koderma : कोडरमा जिले में पांडेडीह गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय बाइक सवार भागीरथ यादव की मौत हो गई। वह मरकच्चो थाना क्षेत्र के कोशडीहरा गांव के निवासी थे। मिली जानकारी के अनुसार, भागीरथ यादव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर झुमरीतिलैया शहर स्थित एक निजी अस्पताल जा रहे थे। पांडेडीह के पास उनकी बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और भागीरथ गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कोडरमा … Read More

पुलिस

जमीन बिक्री के पैसों को लेकर पंडरा में चली थी गोलियां, छह चढ़े पुलिस के हत्थे

Ranchi : राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम संजय पांडेय, आशु कुमार साहु उर्फ बबलू, जुबैर खान उर्फ अजू, संतोष कुमार गुप्ता उर्फ बाबु, पप्पु साव और रोहित पांडेय बताये गये। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, स्कॉर्पियो, सात खाली खोखे, तीन पिलेट और आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वारदात को 17 जनवरी की रात करीब 9 बजे पिस्का मोड़ तेल मिल गली … Read More

सब्जी

गोमिया में हाथियों का कहर : सड़क पर कार घेरकर सब्जी विक्रेता को बेरहमी से कुचला

Bokaro : बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र में बीती देर रात हाथी के हमले से एक सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त चंद्र दांगी के तौर पर की गई है। वह सिमराबेड़ा गांव के निवासी थे। मिली जानकारी के अनुसार चंद्र दांगी अपनी रोज की तरह सब्जी बेचकर बीती रात अपनी कार से केंडर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे मौजूद हाथियों के झुंड ने अचानक कार पर हमला कर दिया। पहले हाथियों ने कार को क्षतिग्रस्त किया, फिर चंद्र दांगी को बाहर खींचकर बेरहमी से कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाथी सड़क … Read More

अनिश्चितकालीन

सात सूत्री मांगों को लेकर आउटसोर्सिंग कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना

Giridih : जेएलकेएम के बैनर तले गिरिडीह सदर अस्पताल परिसर में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। अस्पताल के विभिन्न विभागों में कार्यरत बड़ी संख्या में आउटसोर्सिंग कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल हैं। धरना पर बैठे कर्मियों में अफताब आलम, प्रतिमा सिंह सहित जेएलकेएम नेता नागेंद्र चंद्रवंशी प्रमुख रूप से शामिल हैं। कर्मियों ने बताया कि वे लंबे समय से बकाया वेतन, ईपीएफ, ईएसआई और पूर्व में की गई सभी कटौतियों के भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। … Read More

झारखंड

कड़ाके की ठंड से ठिठुरा झारखंड, खूंटी में टूटा रिकॉर्ड, मौसम विभाग का येलो अलर्ट

Ranchi : रांची समेत पूरे झारखंड में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राज्य के कई जिलों में शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। तापमान में अभी किसी तरह की बढ़ोतरी के संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, ठंड का यह दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। इससे आम लोगों के साथ-साथ किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। खूंटी में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, तापमान 1.4 डिग्री तक गिरा झारखंड के खूंटी जिले में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड … Read More

सैयद

हजारीबाग में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का भव्य स्वागत

Hazaribagh : हजारीबाग रविवार को झारखंड क्रिकेट के इतिहास के एक महत्वपूर्ण पल का गवाह बना। हजारीबाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का भव्य स्वागत किया गया। यह वही ट्रॉफी है, जिसे झारखंड टीम ने पहली बार जीता है। झारखंड की टीम ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और मजबूत इरादे से बड़ी टीमों को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। ट्रॉफी के हजारीबाग पहुंचने पर शहर में उत्साह का माहौल बन गया। हजारीबाग चौक से क्रिकेट ग्राउंड तक लोगों ने तालियां बजाकर और नारे लगाकर स्वागत किया। इसके बाद क्रिकेट ग्राउंड पर सम्मान … Read More