झारखंड–ओडिशा सीमा के गांवों में हाथी का आतंक, दहशत में ग्रामीण
Chaibasa : चाईबासा के झारखंड–ओडिशा सीमावर्ती इलाके में एक हाथी का लगातार विचरण ग्रामीणों के लिए गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। यह हाथी समय-समय पर अपना ठिकाना बदलते हुए शहरी और ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में घुस रहा है। मंगलवार देर रात करीब 12 बजे हाथी ने एक बार फिर उत्पात मचाते हुए छह से अधिक गांवों में दहशत फैला दी और रात करीब दो बजे तक इलाके में घूमता रहा। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के तेंटूडी पोसी गांव निवासी ग्रामीण डाकवा वीरेंद्र बालमुचू ने बताया कि हाथी बूढ़ा खमण जंगल की ओर से निकलकर डौडगुवा, चिगली, बाइहातू, कूदाहातु, … Read More