झारखंड विधानसभा चुनाव : स्टीफन ने महेशपुर तो हेमलाल ने लिट्टीपाड़ा से किया नामांकन

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर झामुमो के प्रत्याशियों ने 28 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं. हेमलाल मुर्मू ने 04-लिट्टीपाड़ा (अ०ज०जा॰) विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया. दूसरी ओर, स्टीफन मरांडी ने 06-महेशपुर (अ०ज०जा०) विधानसभा के लिए नामांकन किया. दोनों उम्मीदवारों ने चुनावी तैयारियों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई है. राज्य में चुनावी गतिविधियां तेज़ हो गई हैं, और विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं.

पाकुड: महेशपुर प्रखंड के बड़कियारी मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन में महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के महेशपुर और पाकुड़िया प्रखंड के झामुमो बूथ कमिटी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस अवसर पर प्रखंड एवं जिला कमिटी के पदाधिकारी, विधायक स्टीफन मरांडी और सांसद विजय हांसदा भी उपस्थित रहे. सम्मेलन में “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” अभियान के तहत बूथ कमिटी को सक्रिय करने और महिला कार्यकर्ताओं की अलग बूथ कमिटी बनाने पर जोर दिया गया. कार्यकर्ताओं ने महेशपुर सीट से प्रो स्टीफन मरांडी को तीसरी बार जिताने का संकल्प लिया. विधायक स्टीफन … Read More

विधायक स्टीफन मरांडी की पत्नी का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

रांची: महेशपुर से विधायक स्टीफन मरांडी की पत्नी का बुधवार को निधन हो गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया. इस बाबत सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर कहा, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री स्टीफन मरांडी जी की धर्मपत्नी के स्वर्गवास की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है. हमारी प्रार्थना है कि मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को अपनी शरण में लें तथा इस विकट परिस्थिति में स्टीफ़न दा और उनके समस्त परिजनों को संबल एवं सामर्थ्य प्रदान करें. https://x.com/HemantSorenJMM/status/1818577352861135313?t=vA76M24U1BwRwUigPUuduQ&s=08

न्याय महारैली में जुटे इंडी के दिग्गज, आलमगीर बोले पूरे देश में फैलेगा उलगुलान

रांची: उलगुलान न्याय महारैली को लेकर राजधानी में इंडी गठबंधन के दिग्गजों का जुटान हुआ है. जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन भी महारैली में पहुंचे. जहां उनका स्वागत किया गया. लाखों की संख्या में जुटे लोगों ने उनके समर्थन में नारे लगाए. स्टीफन मरांडी ने कहा कि गठबंधन का ये उलगुलान महारैली आयोजित है. दिशोम गुरु इसकी अध्यक्षता कर रहे है. आज इंडिया गठबंधन के सभी नेता इस उलगुलान में हमारे हेमंत सोरेन जी के गिरफ्तारी के विरोध में उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंचे है. सीएलपी नेता आलमगीर आलम ने कहा कि उलगुलान महारैली में आज जल, जंगल, जमीन का नेतृत्व … Read More

झारखंड की नाक है दुमका सीट, झामुमो इसे कभी कटने नहीं देगी: बसंत सोरेन

जामताड़ा: झामुमो की ओर से दुमका लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद पहली बार झारखंड के कैबिनेट मंत्री बसंत सोरेन के साथ नलिन सोरेन जामताड़ा पहुंचे. दुमका रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में सभी नेताओं ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाने का काम किया कि वर्तमान केंद्र की भाजपा सरकार ने साजिश कर के लोकसभा चुनाव में दुमका सीट जीतने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सलाखों के पीछे भेजा है. बसंत सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जब से दुमका लोकसभा प्रत्याशी के नाम की घोषणा … Read More