मुख्यालय

बदल गया दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय का पता…

New Delhi : कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को अपने नया मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन किया. मौके पर पार्टी की प्रमुख सोनिया गांधी ने फीता काटकर इमारत का उद्घाटन किया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी उपस्थित थे. पार्टी का मुख्यालय अब 24 अकबर रोड से बदलकर ‘9ए कोटला मार्ग’ पर स्थित है. कार्यक्रम के पहले ध्वजारोहण किया गया. साथ ही राष्ट्रीय गीत तथा राष्ट्रगान गाया गया. इस मौके पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल और कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे. कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge, CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी और नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने … Read More

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन, बेटी ने दी मुखाग्नि

Manmohan Singh Funeral: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया. उनकी बेटी ने मुखाग्नि दी. उनके पार्थिव शरीर को सिख परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार के लिए लाया गया, जहां तीनों सेनाओं ने उन्हें सलामी दी. उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई प्रमुख नेता पहुंचे. राहुल गांधी ने दिवंगत प्रधानमंत्री को कंधा भी दिया. कांग्रेस मुख्यालय में रखा गया … Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और माननीय राज्यसभा सांसद आदरणीय सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार. मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं.” सोनिया गांधी के जन्मदिन पर उन्हें देश भर से बधाई संदेश मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की परंपरागत भावना को व्यक्त करते हुए … Read More

युवाओं के हक का पैसा खा गए जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी, भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा: अमित शाह 

डुमरी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज डुमरी में चुनावी रैली को संबोधित किया, जहां उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) के उम्मीदवार यशोदा देवी के पक्ष में वोट की अपील की. शाह ने रैली के दौरान झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए राज्य के विकास के मुद्दे पर बात की और दावा किया कि 23 तारीख को राज्य में एनडीए की सरकार बन रही है. अमित शाह ने कहा, “हेमंत सोरेन एंड कंपनी को अब विदाई लेने का समय आ चुका है. राहुल गांधी को सोनिया गांधी ने 20 बार लॉन्च करने का प्रयास … Read More

चंपाई सोरेन का अपमान झारखंड की आदिवासी जनता का अपमान है, मोदी जी करेंगे सम्मान: सरायकेला में बोले अमित शाह

सरायकेला: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सरायकेला जिले में आयोजित एक चुनावी सभा में झारखंड की वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला किया और चंपाई सोरेन के समर्थन में जोरदार बयान दिए. शाह ने कहा कि जब चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल हुए थे, तब उन्होंने वादा किया था कि वह उनके प्रचार के लिए जरूर आएंगे, और आज वह इसी वादे को निभाने के लिए यहां हैं. अमित शाह ने चंपाई सोरेन के साथ कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, “चंपाई जी ने वर्षों तक हेमंत सोरेन और … Read More

‘तुम्हारे वादों का कद भी तुम्हारे जैसा है…’, हजारीबाग में पीएम मोदी पर खरगे का हमला

रांची: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने हजारीबाग के मांडू विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे जयप्रकाश भाई पटेल के पक्ष में वोट की अपील की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना खरगे ने पीएम मोदी के वादों और घोषणाओं पर सवाल उठाते हुए कहा, “तुम्हारे वादों का कद भी तुम्हारे जैसा है.” उन्होंने कहा कि मोदी के वादे कभी पूरे नहीं होते और ये कभी भी पूरे नाप से कम ही होते हैं. … Read More

प्रियंका गांधी ने वायनाड से किया नामांकन

नई दिल्ली : कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने आज 23 अक्टूबर को वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन पत्र भर दिया है. राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गई थी. इस दौरान प्रियंका के साथ सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा सहित कई सीनियर नेता मौजूद रहे. नामांकन से पहले प्रियंका गांधी ने वायनाड में रोड शो किया, जिसमें इलाके के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

हटिया प्रत्याशी अजयनाथ शाहदेव ने कांग्रेस पार्टी का जताया आभार, बोले-हटिया की देवतुल्य जनता के साथ व समर्थन से लाएंगे बदलाव

रांची : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के हटिया (64) विधानसभा प्रत्याशी अजयनाथ शाहदेव ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से लेकर तमाम बड़े नेताओं, कांग्रेस स्क्रीनिंग कमिटी, हटिया विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता समेत तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आभार जताया है. साथ ही श्री शाहदेव ने कहा है कि मुझ पर पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उस पर मैं खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हूं. कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पर चलकर हटिया विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ और समर्थन से हम सब बदलाव लाएंगे. आभार पत्र उन्होंने अपने आभार पत्र में लिखा है- कांग्रेस पार्टी ने मेरे जैसे कार्यकर्ता … Read More

Jammu Kashmir : उमर सरकार में सुरिंदर चौधरी डिप्टी सीएम, बीजेपी के सुरेश रैना को हराने का मिला ईनाम

Jammu Kashmir : अनुच्छेद 370 हटने के बाद केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पहली सरकार का आज शपथ ग्रहण हो गया. उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में सीएम पद और गोपनीयता की शपथ ली. उमर अब्दुल्ला और अन्य मंत्रियों को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शपथ दिलाई. उमर अब्दुल्ला के साथ 5 मंत्रियों ने शपथ ली. सुरिंदर चौधरी ने जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उन्होंने नौशेरा से बीजेपी के जम्मू कश्मीर स्टेट प्रेसिडेंट सुरेश रैना को चुनाव में हराया है. वहीं, सकीना इट्टु, सतीश शर्मा, जावेद अहमद, डार जावेद राणा ने मंत्री पद की शपथ ली. … Read More

‘आप राहुल गांधी की करतूतों को भूल गए क्या, या जानबूझकर नजरअंदाज कर रहे हैं?’, जेपी नड्डा का मल्लिकार्जुन खरगे को खुला पत्र

नई दिल्ली : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक खुला पत्र लिखकर राहुल गांधी को लेकर उनके हालिया पत्र का जवाब दिया है. नड्डा ने खरगे के पत्र को “यथार्थ और सत्य से कोसों दूर” बताया और कांग्रेस के दावों पर सवाल उठाए. पत्र की मुख्य बातें राहुल गांधी की करतूतें : नड्डा ने लिखा कि खरगे ने अपने पत्र में राहुल गांधी की विवादित बातों को जानबूझकर नजरअंदाज किया. उन्होंने कहा, “आप राहुल गांधी की करतूतों को भूल गए हैं या जानबूझकर नजरअंदाज कर रहे हैं.” अपराध का इतिहास : … Read More