गुलाम अहमद मीर रांची पहुंचे, कहा- 19 के बाद पहली सूची जारी करेगी कांग्रेस

रांची: झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश रांची पहुंचे हैं. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मीर ने कहा कि झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 19 अक्टूबर को रांची आएंगे, जहां वे डोरंडा के शौर्य सभागार में आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. गुलाम अहमद मीर ने बताया कि 19 अक्टूबर के बाद कांग्रेस अपनी पहली प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस 2019 से झारखंड में गठबंधन में शामिल है, इसलिए सीटों के बंटवारे में … Read More

विधानसभा चुनाव : आलाकमान तय करेगा गठबंधन का कैंडिडेट, सीट शेयरिंग को लेकर दिल्ली में जुटे वरीय नेता

रांची: विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है. राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है. इस बीच गठबंधन की बड़ी पार्टी कांग्रेस ने भी तैयारी तेज कर दी है. पार्टी के वरीय नेता दिल्ली में है. आलाकमान के साथ पहले भी कई दौर की बैठकें हो चुकी है. अब झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर कैंडिडेट्स की घोषणा की जाने वाली है. ऐसे भी कयास लगाए जा रहे है कि इस बार नए लोगों को मैदान में उतारा जा सकता है. लेकिन पार्टी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश कुमार सिन्हा का दावा है कि महागठबंधन मजबूत दावेदारी के मैदान में … Read More

Jharkhand Assembly Election 2024 : तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनावी मोड में आए राजनीतिक दल, बीजेपी ने 56 प्रत्याशियों के नाम पर लगाई मुहर!

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. चुनाव आयोग ने कार्यक्रम का ऐलान करते हुए बताया कि झारखंड में दो चरणों में मतदान होगा. पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर वोटिंग होगी. नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. बीजेपी की क्या है तैयारी सूत्रों के अनुसार, बीजेपी ने केंद्रीय चुनाव समिति में झारखंड चुनाव के लिए लगभग 55-56 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है. पार्टी एक-दो दिनों में उम्मीदवारों की फाइनल सूची … Read More

Jharkhand Assembly Election 2024 : इंडिया गठबंधन के सीट शेयरिंग का फार्मूला लगभग तय, 50 सीटों पर सबकी सहमति; 31 पर विचार-विमर्श जारी

आरके दुबे Jharkhand Assembly Election 2024 : आज झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा होने जा रही है. इससे पहले राजनीतिक दल उम्मीदवारों की चयन सूची को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार है, जिसमें प्रमुख दल झामुमो, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और सीपीआई (एमएल) शामिल हैं. हालांकि, सीट शेयरिंग को लेकर झामुमो और कांग्रेस के बीच मतभेद दिखाई दे रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गठबंधन को मजबूती से आगे बढ़ाने के प्रयास में हैं और इस संबंध में दिल्ली में कांग्रेस के आला नेताओं के साथ उनकी बैठक भी हुई है. श्री … Read More

Jharkhand Assembly Election 2024 : NDA में AJSU, JDU व LJP की सीटें लगभग तय, हिमंता ने दिए लेटेस्ट अपडेट

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में विपक्षी एनडीए के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है. झारखंड के चुनाव सह-प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने बताया कि भाजपा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसे ही तिथियों की घोषणा करेगा, भाजपा 24 से 48 घंटों के भीतर अपने हिस्से की 98 प्रतिशत सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर देगी. आजसू और जदयू के लिए सीटें हिमंता सरमा ने बताया कि आजसू पार्टी के साथ सीट शेयरिंग पर बातचीत लगभग अंतिम चरण में है, जिसमें आजसू … Read More

हरियाणा में हार के बाद अब दिल्ली में भी AAP ने कांग्रेस को जाेड़ लिया हाथ, किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है. AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी दिल्ली चुनाव अकेले लड़ेगी. उन्होंने कहा, “एक तरफ ओवर कॉन्फिडेंट कांग्रेस है, तो दूसरी तरफ अहंकारी भाजपा है. हमने पिछले 10 सालों में दिल्ली में जो किया है, उसी आधार पर हम चुनाव लड़ेंगे.” हरियाणा चुनाव में भी दोनों रहे अलग हरियाणा चुनाव से पहले यह अटकलें थीं कि कांग्रेस और AAP मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन अंततः दोनों पार्टियों ने अलग-अलग … Read More

Jharkhand Assembly Election 2024 : भाजपा अपनी सीटिंग सीट सिमरिया आजसू को देने के लिए तैयार, 9 सीटों पर बनी सहमति! 

रांची : विधानसभा चुनाव 2024 झारखंड में काफी दिलचस्प होने वाला है. एक तरफ झामुमो-कांग्रेस सीटों को लेकर अभी तक एक नहीं हो सकी हैं. वहीं, दूसरी ओर भाजपा-आजसू की सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बन गयी है. दोनों तरफ से वार्ता फाइनल हो चुकी है, सिर्फ आधिकारिक घोषणा बाकी है. सूत्र बताते हैं कि सितंबर अंतिम महीने से सब चीजें स्पष्ट हो जाएंगी. अभी तक जो बातें सीट को लेकर फाइनल हुई हैं, उनमें 9 सीटों पर सहमति बनी है. भाजपा अपनी सीटिंग सीट सिमरिया भी आजसू को देने के लिए सहमति दे चुकी है. हालांकि, अभी एक और … Read More

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने नेताओं संग बनाई रणनीति

रांची: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. इसी क्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर रविवार रात रांची पहुंचे. रांची में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राज्य के कांग्रेस कोटे के मंत्री, सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के साथ सर्किट हाउस में बैठक की. जहां उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की. बता दें कि गुलाम अहमद मीर का रांची दौरा जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में व्यस्तता के बीच विशेष महत्व रखता है. मीर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार हैं और वहां 18 सितंबर … Read More