ED के दूसरे समन पर भी नहीं पहुंचे साहेबगंज डीसी

रांची : ED के दूसरे समन पर भी साहेबगंज DC रामनिवास यादव आज नहीं पहुंचे हैं. अवैध खनन मामले में ED आज उनसे पूछताछ करने वाली थी मगर वह आज भी ED के रांची ज़ोनल ऑफिस नहीं पहुंचे. बता दें कि ED ने 17 जनवरी को रामनिवास यादव को दूसरा समन भेजकर आज (19 जनवरी) 11 बजे रांची जोनल ऑफिस पहुंचने को कहा था, लेकिन वह आज भी नहीं आए. इससे पहले ED ने डीसी रामनिवास यादव को 6 जनवरी को समन भेजकर 11 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, उस समय भी वह ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे … Read More