बस

बस यात्रियों के लिए बड़ी राहत : पटना के 14 रूट पर बनेंगे 50 नए हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप

Patna : बिहार की राजधानी पटना में अब बस का इंतजार करना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। सरकार ने शहर के 14 प्रमुख मार्गों पर 50 नए ‘ग्रीन बस स्टॉप’ बनाने की योजना को हरी झंडी दे दी है। इन बस स्टॉप्स में धूप, बारिश और धूल से बचाने के साथ-साथ यात्रियों को डिजिटल सुविधाएं भी मिलेंगी। स्मार्ट बस स्टॉप : डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट नई बस स्टॉप पूरी तरह स्मार्ट टेक्नोलॉजी से लैस होंगी। बसों के रूट, आने-जाने का समय, और अन्य जानकारी डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर दिखेगी। इसके अलावा एनाउंसमेंट सिस्टम से आधा घंटा पहले बस आने की सूचना … Read More

ट्रेन

रेलवे अपडेट: टाटा-बादामपहाड़ मेमू आज नहीं चलेगी, स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का टर्मिनल बदला

Jamshedpur : रेलवे विभाग ने गुरुवार को टाटा-बादामपहाड़ सेक्शन पर चलने वाली दो जोड़ी ट्रेन रद्द करने की सूचना दी है। रेलवे के सर्कुलर के अनुसार ट्रेन नंबर 68131/68132 टाटा-बादामपहाड़-टाटा मेमू और 68133/68134 टाटा-बादामपहाड़-टाटा मेमू रद्द रहेंगी। इस कारण हल्दीपोखर, रायरंगपुर और बादामपहाड़ की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। साथ ही रेलवे ने धनबाद और टाटानगर के बीच चलने वाली 13301/13302 स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का टर्मिनल बदलने का भी ऐलान किया है। 5 फरवरी से यह ट्रेन टाटानगर के बजाय आदित्यपुर स्टेशन तक चलेगी। ट्रेन का समय इस प्रकार रहेगा: धनबाद से आदित्यपुर: सुबह 5:30 बजे खुलकर … Read More

दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा के लिए राजधानी में रात्रि बस सेवा कल से शुरू

Ranchi : राजधानी में दस से ज्यादा दुर्गा पूजा पंडालों के पट खोल दिए गए हैं। शनिवार को और भी कई पंडालों के पट खुलेंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी लोग माता के दर्शन करने आएंगे। शहर में आने वाले श्रद्धालुओं को लौटने में कोई परेशानी न हो, इसलिए नगर निगम ने रात्रि बस सेवा चलाने का फैसला लिया है। प्रशासन के सुशांत गौरव के निर्देश पर 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक छह अलग-अलग रूट पर दो-दो बसें रात 12 बजे तक या जब तक यात्री मिलेंगे, तब तक … Read More

PM

बिहार की ये एक्सप्रेस ट्रेन यात्रियों का बचाएगी 20% समय, PM ने दिखाई हरी झंडी

Motihari : बिहार के लोगों के लिए आज एक खास दिन रहा। PM नरेंद्र मोदी ने मोतिहारी से वर्चुअल माध्यम से पटना-नई दिल्ली और दरभंगा-लखनऊ अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी पटना-नई दिल्ली अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। क्या है खासियत? पटना-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रति घंटा होगी। यह ट्रेन न सिर्फ यात्रियों का समय बचाएगी, बल्कि उनकी यात्रा को आरामदायक और सुविधाजनक भी बनाएगी। इसे वंदे भारत एक्सप्रेस की तर्ज पर तैयार किया गया है। … Read More

मेट्रो

पटना में मेट्रो का इंतजार हुआ खत्म, सड़क के रास्ते आया ट्रेन का डिब्बा

Patna : बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। अगले 35 दिनों में पटना की सड़कों पर मेट्रो ट्रेन दौड़ती नजर आएगी। इसके लिए गुजरात से मेट्रो रेल के रैक पटना पहुंच चुके हैं। शनिवार सुबह विशेष ट्रेलर पर इन रैकों को देखा गया, जो गुजरात के सावली स्थित एल्सटॉम कंपनी की फैक्ट्री से सड़क मार्ग के जरिए पटना लाए गए हैं। फिलहाल, इन्हें बाइपास के पास डिपो में रखा गया है। 15 अगस्त से शुरू होगा पहला चरण पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के संयुक्त प्रयासों … Read More

इलेक्ट्रिक

बिहार में जल्द शुरू होगी 150 इलेक्ट्रिक बसें

Patna : बिहार की जनता के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार जल्द ही बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम (BSRTC) को 150 नई इलेक्ट्रिक बसें देने जा रही है। इन बसों को अगस्त के आखिरी हफ्ते तक राजधानी पटना सहित अन्य बड़े शहरों में चलाया जाएगा। पटना और आस-पास के इलाकों में शुरू होगा संचालन पटना के बेली रोड, दानापुर, पटना सिटी, एम्स, बिहटा, मनेर और दीघा जैसे रूटों पर करीब 80 बसें चलाई जाएंगी। वहीं मसौढ़ी, नौबतपुर, पालीगंज और 10 से ज्यादा प्रखंडों में 30 बसें दौड़ेंगी। पर्यावरण बचाने की दिशा में कदम इस योजना का मकसद प्रदूषण कम करना … Read More

CM

CM नीतीश आज महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा को दिखाएंगे हरी झंडी

Patna : CM नीतीश आज यानी शुक्रवार को राजधानी पटना से ‘पिंक बस सेवा’ की औपचारिक शुरूआत करेंगे. ये योजना महिलाओं के लिए एक खास और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का शुभारंभ होगा. इस सेवा का संचालन बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) द्वारा किया जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण में कुल 20 मिनी पिंक बसें चलाई जाएंगी. इनमें से पटना में 8, मुजफ्फरपुर में 4, जबकि गया, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया में 2-2 बसें संचालित की जाएंगी. ये सभी बसें सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर चलेंगी और इनमें केवल महिलाएं … Read More

बस

बिहार के 102 अनुमंडलों को जोड़ेगी डीलक्स बस सेवा, खरीदी गई 166 गाड़ियां

Patna : बिहार सरकार ने राज्य के कस्बों और अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए एक बड़ी पहल की है. अब राज्य के 102 अनुमंडलों को डीलक्स बस सेवा से जोड़ा जाएगा. इस योजना के तहत बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSTRC) ने 166 डीलक्स बसों की खरीद की है और मई महीने के पहले या दूसरे सप्ताह से इनका परिचालन शुरू होने वाला है. इस सेवा का मुख्य उद्देश्य है पंचायत और कस्बा स्तर के लोगों को बेहतर और आरामदायक यात्रा सुविधा मुहैया कराना, ताकि वे सीधे अपने जिला मुख्यालय या राजधानी तक पहुंच सकें. शामिल जिले और … Read More

रांची वासियों को मिली राहत,ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल खत्म

रांची: राजधानी वासियों के लिए अच्छी खबर है. राजधानी में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने हड़ताल खत्म कर दिया है.परिवहन सचिव नगर आयुक्त के साथ वार्ता होने के बाद हड़ताल समाप्त किया गया है.बता दें कि 27 अगस्त से ऑटो और ई-रिक्शा चालक हड़ताल पर चले गये थे. वार्ता में 3000 नए ई रिक्शा परमिट, 1000 नए ऑटो परमिट जारी करने पर सहमति बनी है. वहीं फिलहाल आटो और ईरिक्शा वालों से कोई भी जुर्माना नहीं वसूला जाएगा. ऑटो और ई रिक्शा सड़कों पर फिर से दौड़ने लगी है. इससे राहगीरों को बड़ी राहत मिली है.

सिमडेगा में BJP कार्यकर्ताओं की गाड़ी प्रशासन ने रोकी, भाजपाइयों ने यात्री बसों का परिचालन कराया ठप

सिमडेगा: रांची में बीजेपी की आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए सिमडेगा बीजेपी के लोग आज रांची जाने वाले थे. सभी प्रखंड से आने वाले भाजपा की गाड़ी को प्रशासन ने जगह-जगह रोक दिया. जिसको लेकर सिमडेगा बीजेपी के लोग काफी आक्रोशित नजर आए और उन्होंने सिमडेगा बस स्टैंड जाकर सभी यात्री बसों का परिचालन ठप करवा दिया. इसके बाद सड़क पर उतरकर सभी भाजपा के लोग हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिख रहे हैं.