स्वास्थ्य मंत्री पर दर्ज हो सकता है मानहानि का मुकदमा, समाजवादी नेता ने थाना में दिया आवेदन
Jamtara (Rajiv Jha) : समाजवादी पार्टी के बैनर तले पूर्व में विधायक पद के लिए चुनाव लड़ चुके नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस मूवमेंट के राष्ट्रीय सचिव हाफिज एहतेशामुल मिर्जा ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के खिलाफ जामताड़ा थाना में मानहानि का आवेदन दिया है। आवेदन में हाफिज मिर्जा ने बताया कि 27 जनवरी को शहर के धांधरा मोहल्ले में छात्रों के बीच कुरान पाठ का आयोजन किया गया था, जिसमें उन्हें मदरसा कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों की शिक्षा और समाज के विकास को लेकर … Read More