भाषण

24 फरवरी को झारखंड विधानसभा में बजट, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर देंगे सरकार की योजनाओं का लेखा-जोखा

Ranchi : झारखंड सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट 24 फरवरी 2026 को विधानसभा में पेश करेगी। इस मौके पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बजट भाषण देंगे और सरकार की नीतियों, योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की झलक प्रस्तुत करेंगे। बजट भाषण की तैयारी में तेजी वित्त विभाग ने सभी विभागों को बजट भाषण की तैयारी को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग के संयुक्त सचिव-सह-बजट पदाधिकारी ने पत्र जारी कर अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और विभागाध्यक्षों से अनुरोध किया है कि अपने-अपने विभाग की उपलब्धियां, योजनाएं और प्रस्तावित कार्यक्रमों से संबंधित सामग्री जल्द से जल्द ऑनलाइन … Read More

शिलान्यास

बेड़ो में स्वास्थ्य केंद्र और पंचायत सचिवालय का मंत्री शिल्पी ने किया शिलान्यास, कहा- मांडर विस क्षेत्र का हो रहा निरंतर विकास

Ranchi : बेड़ो प्रखंड के तुको और नरकोपी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और तुतलो में पंचायत सचिवालय भवन निर्माण की योजना का शिलान्यास शनिवार को मांडर विधानसभा क्षेत्र की स्थानीय विधायक और राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया। शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि मांडर विधानसभा क्षेत्र का लगातार विकास हो रहा है और अब बेड़ो प्रखंड की बारी है। किसानों और ग्रामीणों के हित में योजनाएं मंत्री ने बताया कि योजनाओं का चयन पूरी ईमानदारी और जनता की जरूरत के हिसाब से किया जाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभ सीधे किसानों और … Read More

2026

आज पेश होगा बजट : टैक्स से लेकर योजनाओं तक निर्मला सीतारमण करेंगी बड़े ऐलान

New Delhi : देश के करोड़ों लोगों का इंतजार आज यानी 1 फरवरी को खत्म होने जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में आम बजट 2026-27 पेश करेंगी। खास बात यह है कि वे वित्त मंत्री के रूप में लगातार नौवां बजट पेश करने जा रही हैं। बजट में टैक्स, सामाजिक योजनाओं, विकास कार्यों और आर्थिक नीतियों को लेकर कई अहम घोषणाएं किए जाने की उम्मीद है। यह बजट आगामी वित्तीय वर्ष के लिए सरकार की प्राथमिकताओं और खर्च की दिशा तय करेगा। बजट से पहले कैबिनेट की मंजूरी बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री राष्ट्रपति … Read More

सीएम

समृद्धि यात्रा से पहले सीएम नीतीश ने आज बुलाई कैबिनेट की अहम बैठक

Patna : सीएम नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा पर निकलने से पहले मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है और कई फैसलों पर सरकार की मुहर लग सकती है। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में सुबह 11 बजे से होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता स्वयं सीएम नीतीश कुमार करेंगे। बैठक में दोनों डिप्टी सीएम और विभिन्न विभागों के मंत्री भी मौजूद रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले 16 दिसंबर 2025 को भी सीएम ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी, जिसमें ‘सात निश्चय-3’ योजना … Read More

निसात आलम

विधायक निसात आलम ने किया नए प्रखंड भवन का उद्घाटन, करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास

Pakur : पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने सदर प्रखंड परिसर में बने नए प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) भवन और कर्मियों के लिए तैयार आवासीय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त महेश संथालिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन का उद्घाटन करते हुए विधायक ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास भी किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और कहा कि झारखंड सरकार आम जनता के समग्र विकास के लिए … Read More

कैबिनेट

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर मुहर लगने की संभावना

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक होने वाली है। इस बैठक में राज्य के लिए कई अहम फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है, जिससे प्रशासनिक और खेल क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में राज्य स्थापना दिवस से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके अलावा अभियंताओं की नियुक्ति और प्रोन्नति से संबंधित नई नियमावली भी कैबिनेट की मंजूरी के लिए पेश की जाएगी। इस नियमावली की खासियत यह है कि राज्य गठन के बाद यह … Read More

DC

जनता दरबार में डीसी अजय नाथ झा ने सुनी लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिये फटाफट कार्रवाई का निर्देश

Bokaro : बोकारो समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में DC अजय नाथ झा ने जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए 11 से अधिक लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जनता दरबार में सहकारिता विभाग, राजस्व विवाद, चास नगर निगम, खनन और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न शिकायतें आईं। उपायुक्त ने सभी आवेदनों पर ध्यान देते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र जांच कर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य … Read More

राज्यपाल

मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने राज्यपाल से की मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

Ranchi :  झारखंड के नवनियुक्त मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्य सचिव ने राज्यपाल को सरकार की प्रमुख योजनाओं, विकास परियोजनाओं और उनकी प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जनता से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्यपाल ने मुख्य सचिव को जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने और विकास योजनाओं को तेजी से लागू करने की सलाह दी। दोनों के बीच राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था और सुशासन को और मजबूत बनाने को लेकर भी … Read More

DC

जामताड़ा में विकास कार्यों की समीक्षा, DC ने पेश की एक माह की प्रगति रिपोर्ट

Jamtara (Rajiv jha):  समाहरणालय सभागार में आयोजित मासिक प्रेस वार्ता के दौरान DC रवि आनंद ने जिले में बीते एक माह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, मनरेगा, राजस्व, आपदा प्रबंधन, सामाजिक सुरक्षा, जल जीवन मिशन, कृषि, पशुपालन, नगर निकाय, आधार, उत्पाद, परिवहन, उद्योग, पंचायत, ग्रामीण कार्य विभाग सहित कई अन्य विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। DC ने बताया कि सभी विभागों को विकास योजनाएं समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है और अब तक कई योजनाओं को सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है। पुलिस विभाग की … Read More

बच्चों

बच्चों के आधार कार्ड नियमों में बदलाव, अब ये दस्तावेज भी अनिवार्य

Johar Live Desk : आधार कार्ड अब हर व्यक्ति की पहचान का जरूरी दस्तावेज बन चुका है। बच्चों के लिए भी आधार कार्ड बनवाना अब पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है, लेकिन अब UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने बच्चों के आधार कार्ड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब सिर्फ बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र दिखाने से आधार कार्ड नहीं बनेगा। माता या पिता के पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज भी जरूरी होंगे। यानी अब बच्चे का आधार, माता-पिता के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों से लिंक किया जाएगा। क्यों किया गया बदलाव? UIDAI के … Read More