मकान

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, चार घंटे की मशक्कत के बाद भी मकान राख

Jamshedpur : जमशेदपुर में शनिवार को एक मकान में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग उर्मिला देवी के मकान में लगी, जो इतनी तेजी से फैल गई कि पूरा मकान धू-धू कर जलने लगा। मकान के वेंटिलेटर से आग की लपटें बाहर निकलती दिखाई दे रही थीं। घटना मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू में कावेरी रोड से सामने आई है। घटना के समय घर में कोई नहीं था खुशकिस्मती से आग लगने के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय … Read More

बिजली

बिजली विभाग के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Dhanbad :  शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र के बलियापुर रोड स्थित बिजली विभाग के गोदाम में गुरुवार सुबह आग लग गई। जानकारी के अनुसार जेपी अस्पताल के पास स्थित गोदाम से धुआं निकलते देखा गया। आग तेजी से फैल गई और गोदाम में रखी बिजली से जुड़े उपकरण, केबल, ट्रांसफॉर्मर के पुर्जे और अन्य सामग्री जल गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस घटना में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद मौके पर दमकल विभाग  की दो गाड़ियाँ और सरायढेला थाना मौके पर पहुंचीं और कई घंटे की मशक्कत के … Read More

हजारीबाग

हजारीबाग में भीषण लगी आग, दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक

Hazaribagh : हजारीबाग के दीपूगढ़ा इलाके में देर रात भीषण आग लग गई, जिसमें एक ही इमारत में स्थित दो दुकानें पूरी तरह जल गईं। आग की चपेट में कपड़े की दुकान और पार्क व्यू रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट हॉल आ गए। इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि मिनटों में दोनों दुकानें जल गईं। आग की लपटें पास की मेडिकल शॉप तक पहुंच गईं, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और दमकल विभाग की तत्परता से बड़ा नुकसान टल गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने … Read More

संतोष गैरेज

विश्वकर्मा पूजा के दीपक से लगी आ’ग ने खाक कर दिया संतोष गैरेज

Jamshedpur : जमशेदपुर के बागबेड़ा इलाके में स्थित संतोष गैरेज में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि गैराज में रखे लाखों रुपये के सामान जलकर पूरी तरह राख हो गए। हादसे में गैराज के मालिक संतोष कुमार आग बुझाने के दौरान झुलस गए। उन्हें तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, विश्वकर्मा पूजा के दिन संतोष कुमार ने गैराज की सफाई कर पूजा की थी और दीपक जलाकर गैराज बंद कर घर चले गए थे। आशंका है कि उसी दीपक … Read More

इलाके

राजधानी के इस इलाके में लगी भीषण आ’ग, लाखों की संपत्ति हुई खाक

Ranchi : राजधानी रांची के घनी आबादी वाले हिंदपीढ़ी इलाके में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ है। समान जलकर खाक मिली जानकारी के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को घर से सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। आग की चपेट में आने से घरेलू सामान, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और जरूरी दस्तावेज पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी … Read More

बोकारो में पटाखा दुकानों में लगी भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर खाक

बोकारो: दरगाह नदी के किनारे स्थित पटाखों की दर्जनों दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें एक करोड़ से अधिक की संपत्ति का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है. इस हादसे से पूरे इलाके में भगदड़ और दहशत का माहौल बन गया. आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और लगातार प्रयास कर रही हैं. बताया जा रहा है कि यह दुकानें सुरक्षा के दृष्टिकोण से सघन आबादी से दूर, बोकारो और चास के बीच स्थापित की गई थीं. आग की लपटों से कई गाड़ियां भी जलकर खाक हो गईं. … Read More

रांची में यहां भीषण अगलगी, इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान व फाइनेंस कंपनी का दफ्तर जलकर खाक

रांची : राजधानी रांची के तुपुदाना इलाके में शुक्रवार की सुबह भीषण अगलगी की घटना हो गई, जिसमें एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान सहित एक फाइनेंस कंपनी का  दफ्तर पूरी तरह जल गया. बताया जा रहा है कि इस अगलगी में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के मालिक को लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है. आग इतनी भयावह पकड़ चुकी थी कि दमकल के वाहनों ने 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया. क्या है मामला बताया गया कि तुपुदाना थाना क्षेत्र में अहले सुबह पहले ऑटोमोबाइल दुकान में आग लगी, जिसकी लपटें बगल स्थित फाइनेंस कंपनी के कार्यालय तक पहुंच … Read More