हर पुलिस पदाधिकारी के लिए निर्वाचन ट्रेनिंग जरूरी : के.रवि कुमार

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने कहा कि स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन संचालन में पुलिस के पदाधिकारियों की महती भूमिका होती है. उन्होंने निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी पुलिस अधिकारियों के लिए मैनुअल तैयार करने और उनकी ट्रेनिंग कराने का आश्वासन दिया, ताकि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन स्पष्टता से कर सकें. श्री कुमार ने आज राज्य के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों के लिए आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र को संबोधित किया. इस दौरान पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री आरिज आफताब ने मतदान केन्द्रों का वर्गीकरण, वल्नरेबिलिटी का मूल्यांकन, और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत … Read More