अमित शाह आज रोहतास और बेगूसराय में करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद

Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह अगले हफ्ते बिहार का दौरा करेंगे। वे गुरुवार को रोहतास और बेगूसराय पहुंचेंगे, जहां वे 20 जिलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे और चुनावी रणनीति तय करेंगे। अमित शाह सुबह 11 बजे डालमियानगर खेल मैदान पर हेलिकॉप्टर से उतरेंगे, इसके बाद सड़क मार्ग से डेहरी स्थित ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब पहुंचेंगे। यहां वे लगभग 3000 एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। दोपहर करीब 3 बजे वे बेगूसराय के लिए रवाना होंगे, जहां वे दो कार्यक्रमों में भाग लेंगे। … Read More

तिरुपति

आरा में तिरुपति बालाजी की तर्ज पर भव्य मंदिर का निर्माण शुरू

Arrah : कोईलवर प्रखंड के बहियारा गांव में तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर एक भव्य मंदिर के निर्माण की शुरुआत हो चुकी है। इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट की नींव भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा और उनकी पत्नी पल्लवी सिन्हा ने भूमि पूजन कर रखी। यह परियोजना पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के परिवार की पहल पर की जा रही है। चेन्नई से आएंगे दक्ष कारीगर मंदिर का निर्माण तमिलनाडु के चेन्नई से आए प्रसिद्ध शिल्पकार शक्ति जी की देखरेख में होगा। जून माह के अंत तक लगभग 30 अनुभवी कारीगर बहियारा गांव पहुंचेंगे, जो निर्माण कार्य को तेजी से … Read More

पटना

पटना में लोजपा-आरवी की अहम बैठक, पांच सूत्री प्रस्तावों पर लगी मुहर

Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के मद्देनजर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आज यानी गुरुवार को पटना में अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में पार्टी ने पांच सूत्री प्रस्तावों पर मुहर लगाई, जिन्हें पार्टी के बिहार प्रभारी और जमुई सांसद अरुण भारती ने पेश किया। इन प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। शाहाबाद क्षेत्र में हाल ही में आयोजित नव संकल्प महासभा के बाद हुई इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। 243 सीटों पर तैयारी का ऐलान बैठक में बहुजन समाज के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर गहरी चिंता … Read More