गढ़वा

गढ़वा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा को लेकर दिए गए अहम निर्देश

Garhwa : गढ़वा जिले में आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता DC और SP ने संयुक्त रूप से की। बैठक में जिले के सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न प्रखंडों से करीब 150 धर्मगुरु और सामाजिक प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने पूजा के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। बैठक में बताया गया कि दुर्गा पूजा की शुरुआत से लेकर मूर्ति विसर्जन तक सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। भीड़ नियंत्रण, … Read More

मुहर्रम

मुहर्रम में अब कोई चूक नहीं होगी, ड्रोन से रखी जाएगी जुलूस की निगरानी

Sahibganj : मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। इसका उद्देश्य आगामी मुहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराना था। बैठक की अध्यक्षता साहिबगंज DC हेमंत सती ने की, जिसमें SP अमित कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।  कानून-व्यवस्था पर जोर DC हेमंत सती ने कहा कि मुहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी और फ्लैग मार्च की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर नजर उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर … Read More

रामनवमी व ईद को लेकर नगर थाना व महेशपुर थाना में शांति समिति की बैठक

पाकुड़ : रामनवमी एवं ईद त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर नगर थाना और महेशपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद ने किया. बैठक में मौजूद शांति समिति के सदस्यों द्वारा रामनवमी व ईद के मौके पर सुरक्षा इंतजाम को प्रमुखता से रखा गया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपील की. रामनवमी के मौके पर चौक-चौराहों पर सुरक्षा की विषेश ध्यान देने की मांग सदस्य द्वारा की गई. बैठक में अधिकारियों ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी प्रकार की गड़बड़ी होने … Read More

उपायुक्त की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक, रामनवमी में इस बार नहीं बजेगा डीजे

धनबाद : ईद एवं रामनवमी को लेकर धनबाद जिला प्रशासन ने उपायुक्त की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की. बैठक में सभी से आपसी भाईचारे के साथ सबकी भावनाओं का आदर करते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई. मौके पर एसएसपी समेत जिला प्रशासन के साथ समिति के सदस्य मौजूद रहें. समिति के सदस्यों ने स्थानीय समस्याओं के प्रति ध्यान आकृष्ट कराया. वहीं जिला प्रशासन द्वारा रामनवमी में डीजे पर पुरी तरह पाबंदी के साथ साथ जुलुस आयोजकों को आचार संहिता लागू होने के कारण बकायदा परमिशन लेने का निर्देश दिया है. वहीं एसएसपी एचपी जनार्दन ने कहा … Read More