शराब

होटल में शराब पार्टी कर रहे 17 युवक गिरफ्तार, फरार मालिक पर इनाम घोषित

Motihari : मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित दर्शन होटल में शराब पार्टी कर रहे 17 युवकों को पुलिस ने शराब की बोतलों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। होटल का मैनेजर को भी गिरफ्तार पुलिस को बीती रात होटल में तेज डीजे साउंड और हंगामे की सूचना मिली थी। इसके बाद छतौनी थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान शराब की कई बोतलें बरामद हुई और सभी युवक नशे … Read More

इनोवा

शराब लदी इनोवा कार पलटी, लोगों ने मचाई लूट

Giridih : गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र के पाराखारो मुख्य मार्ग पर बिहार जा रही एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में अवैध शराब की बोतलें लदी थीं। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायलों की मदद करने के बजाय शराब की बोतलें लूटना शुरू कर दिया और जो मिला, लेकर भाग गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिहार नंबर की यह कार तेज रफ्तार से आ रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद कार में भरी शराब की बोतलों को देखकर लोगों में लूट की होड़ मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले … Read More

रांची में युवती की बेरहमी से ह’त्या, झाड़ियों में मिला श’व 

रांची: रांची के नामकुम इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवती की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया. यह घटना देर रात सामने आई, जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली. अब तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है. पूरा मामला यह मामला रांची के खरसीदाग ओपी क्षेत्र के चापुटोली में घटित हुआ, जहां झाड़ियों से युवती का शव बरामद किया गया. मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, लेकिन उसके हाथ पर ‘सूरज’ नाम का टैटू बना हुआ है. उसके शरीर पर गंभीर चोटों … Read More

ट्रक भरकर बिहार भेजी जा रही थी अवैध शराब, झारखंड पुलिस ने तस्करी को किया नाकाम

गिरिडीह : जिले के घोडथम्बा ओपी क्षेत्र के ईटोचाच में पुलिस ने अवैध शराब लदा हुआ एक ट्रक पकड़ा है, जहां ट्रक पर लदे भूसे में शराब की बोतलें छिपाई गई थीं. पुलिस ने ट्रक से लगभग 700 बोतल शराब बरामद की है. बताया जा रहा है कि झारखंड से बिहार में शराब भेजने की तैयारी थी, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया है. क्या है मामला बता दें कि पड़ोसी राज्य बिहार में शराब प्रतिबंधित है, ऐसे में चोरी-छिपे शराब के अवैध कारोबार में वहां अच्छी खासी कमाई हो जाती है. इसलिए झारखंड से अक्सर बिहार में शराब तस्करी … Read More

शील अस्पताल के आईसीयू में शराब पार्टी करते दो लोग गिरफ्तार, डॉक्टर फरार

बक्सर: बिहार में शराबबंदी के बावजूद, बक्सर के एक अस्पताल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शहर के चरित्रवन स्थित शील अस्पताल में शनिवार की देर रात नगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर शराब की पार्टी कर रहे दो लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया. इस छापेमारी के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई, और पार्टी में शामिल अन्य लोग वहां से फरार हो गए. पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है. गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई, दो लोग हिरासत में नगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि शहर के चरित्रवन श्मशान मोड़ के पास … Read More