वोटर टर्नआउट ऐप हर दो घंटे पर देगा वोटिंग अपडेट, 12 बजे रात तक मिलेगी क्लोजअप पोल रिपोर्ट

रांची : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि मतदान को लेकर लोगों में उत्सुकता रहती है. उनकी उत्सुकता का निराकरण वोटर टर्नआउट ऐप करेगा. ऐप पर जारी डेटा से लोगों को किसी तरह का कोई संदेह नहीं रहेगा, क्योंकि यह पारदर्शी है. उन्होंने बताया कि ऐप पर हर दो घंटे के अंतराल पर अपडेट आता रहेगा. उसमें मतदान की स्थिति की जानकारी मिलती रहेगी. उन्होंने बताया कि चुनाव वाले संसदीय क्षेत्र में मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा. उसके ढाई घंटे बाद 9.30 बजे से ऐप पर दो घंटे पहले तक के मतदान की अनुमानित स्थिति सार्वजनिक … Read More