झारखंड में यहां 2.28 लाख रुपये के ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

पलामू: पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 2.28 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर के साथ एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई चियांकी विजयनगर टोला में की गई. पुलिस ने 11.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दुर्गावती देवी और संदीप कुमार गौड़ को पकड़ा. बताया गया है कि गिरफ्तार आरोपी संदीप कुमार गौड़ गढ़वा जिले के सोनपुरवा मोहल्ला का निवासी है. मुख्य सप्लायर की पहचान पुलिस के अनुसार, ब्राउन शुगर के इस कारोबार का मुख्य आरोपी वीरेंद्र कुमार है, जो सासाराम का निवासी है. वह इस व्यापार का मुख्य सप्लायर है. … Read More

उपायुक्त ने अनुकंपा के आधार पर अनुशंसित तीन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा

हजारीबाग: उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में अनुकंपा के आधार पर अनुशंसित तीन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. ज्ञातव्य हो कि विगत 20 सितम्बर 2024 को आयोजित जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों का नाम अनुशंसित किया गया था. उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने वीरेंद्र कुमार, पिता स्वर्गीय सत्येंद्र राम (भूतपूर्व अनुसेवक), दीपक कुमार सिंह माता स्वर्गीय आशा देवी (भूतपूर्व महिला कक्ष सेविका), गणेश कुमार यादव पिता स्वर्गीय महादेव (बीट संख्या 3/9 चौकीदार) को नियुक्ति पत्र दिया. वीरेंद्र कुमार प्रखंड कार्यालय बड़कागांव में, दीपक कुमार सिंह अतिरिक्त प्राथमिक … Read More