हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट से खारिज हुई लालू यादव की याचिका

Johar Live Desk : आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को शनिवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में चल रही निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने की उनकी याचिका को खारिज कर दिया। यह मामला सीबीआई द्वारा दर्ज किया गया है। लालू यादव ने याचिका में मांग की थी कि निचली अदालत में आरोप तय करने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। लेकिन कोर्ट ने इस याचिका को स्वीकार नहीं किया और कार्यवाही जारी रखने का आदेश दिया। अब इस मामले में आरोपों पर बहस के लिए सुनवाई 2 जून को … Read More

यादव

तेज प्रताप यादव को मिली मालदीव यात्रा की अनुमति, कोर्ट ने लगाई सख्त शर्तें

Patna : दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने बिहार के पूर्व CM लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को मालदीव यात्रा की सशर्त अनुमति दे दी है. विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने की अदालत ने 17 से 23 मई के बीच यात्रा की अनुमति देते हुए कहा कि गंभीर आरोपों के बावजूद कोई भी जमानतशुदा आरोपी अपने विदेश यात्रा के अधिकार से सिर्फ आरोपों के आधार पर वंचित नहीं किया जा सकता. शर्तों के साथ दी गई अनुमति कोर्ट ने तेज प्रताप यादव को निर्देश दिया है कि वे ₹25,000 की जमानत राशि जमा करें और यात्रा से जुड़ी … Read More

फंडिंग

टेरर फंडिंग मामले में PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के सहयोगी अरुण गोप को मिली जमानत

Ranchi : PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में सह अभियुक्त रहे अरुण गोप की जमानत याचिका की सुनाई झारखंड हाई कोर्ट में हुई. मामले में कोर्ट ने अरुण गोप को राहत देते हुए जमानत दे दी. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता निरंजन कुमार ने पैरवी की.बता दें कि एनआईए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में यह मामला ट्रायल पर है और अभियुक्त अरुण गोप करीब 7 वर्षों से जेल में बंद है. जहां एनआईए कोर्ट में ट्रायल के दौरान 120 गवाहों को प्रस्तुत किया जा चुका है. क्या है मामला : नोटबंदी के बाद बेड़ो पुलिस … Read More

झारखंड

झारखंड में यहां अदालत ने सुनाई फांसी की सजा, बताया-रेयरेस्ट ऑफ रेयर मामला

Lohardaga : झारखंड के लोहरदगा जिले से बड़ी खबर है, जहां एक नाबालिग बच्ची से रेप व हत्या मामले में अदालत ने दोषी को फांसी की सजा सुनाई है. लोहरदगा सिविल कोर्ट ने इस मामले को रेयरेस्ट ऑफ रेयर मानते हुए दोषी को फांसी की सजा सुनाई है. झारखंड का यह मामला 2022 का है, जब बगडू थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी. जानें क्या है पूरा मामला मामले में कोर्ट में झारखंड सरकार का पक्ष रखने वाली लोक अभियोजक मिनी लकड़ा ने बताया कि दिसंबर 2022 में पांच साल की … Read More

निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

रांची:  बैंकिंग और वित्तीय अनियमितता के आरोपों का सामना कर रही निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर शुक्रवार को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में सुनवाई हुई. ईडी और बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक आतिश कुमार ने तर्क प्रस्तुत किए, जबकि पूजा सिंघल की ओर से अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा ने अपनी बात रखी. बता दें कि ईडी ने 5 मई, 2022 को पूजा सिंघल और अन्य के 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें … Read More