तेज रफ्तार कंटेनर पेड़ से टकराया, तीन हिस्सों में बंटा
Giridih : झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। लच्छीबागी के पास एक खाली कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर तीन हिस्सों में बंट गया। हादसा नेशनल हाईवे पर हुआ, जिससे कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कंटेनर का केबिन, इंजन और पिछला हिस्सा अलग-अलग दिशाओं में जाकर गिरा। टक्कर की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि कंटेनर चालक को मामूली … Read More