हेमंत

सीएम हेमंत पहुंचे रामगढ़, विधायक ममता देवी के दिवंगत ससुर को दी श्रद्धांजलि

Ramgarh :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रामगढ़ विधायक ममता देवी के दुलमी प्रखंड के होहद गांव स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत ससुर स्व. सरयु महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से उनके आत्मा की शांति की कामना की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें इस कठिन समय में संबल देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो सहित अन्य विधायक और कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे और उन्होंने भी स्व. सरयु महतो को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ज्ञात हो कि 20 अक्टूबर 2025 को रामगढ़ … Read More

विधानसभा

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, 4 अगस्त को पेश होगा अनुपूरक बजट

Ranchi :  झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने सदन को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि यह सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक चलेगा, जिसमें कुल पांच कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं। अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 4 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बजट के माध्यम से सरकार वर्ष के शेष महीनों के लिए अतिरिक्त व्यय की स्वीकृति मांगेगी। सत्र की शुरुआत के दौरान स्पीकर … Read More

CPA

CPA का 68वां सम्मेलन होगा अक्टूबर में, जल्द तय होंगे डेलीगेट्स के नाम

Ranchi : राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) का 68वां सम्मेलन इस साल 6 से 13 अक्टूबर 2025 तक बारबाडोस में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में झारखंड से भी प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष कक्ष में झारखंड शाखा की कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। झारखंड शाखा के सभापति विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो हैं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपसभापति हैं। झारखंड शाखा में कुल 137 सदस्य हैं, जिनमें से हर साल कुछ सदस्य सम्मेलन में भाग लेते हैं। डेलीगेट्स के नाम जल्द होंगे तय झारखंड से कौन-कौन इस बार सम्मेलन में भाग लेंगे, इसका फैसला जल्द किया जाएगा। जेएमएम विधायक … Read More

अंसारी

चौकीदार बहाली गड़बड़ी में शामिल दोषी एजेंसियों की होगी जांच : डॉ. इरफान अंसारी

Jamtara (Rajiv Jha) : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि जामताड़ा जिले में चौकीदार बहाली की प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में शिकायतें मिली हैं और वह मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से बात करेंगे। मंत्री अंसारी ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी और स्थानीय युवाओं के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि बाहरी अभ्यर्थियों को 50 में से 50 अंक दिए गए हैं, जबकि स्थानीय युवाओं को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने … Read More

महावीर

दिल्ली विधानसभा में छह को भगवान महावीर गाथा का आयोजन

New Delhi : दिल्ली विधानसभा परिसर में छह अप्रैल को भगवान महावीर गाथा नामक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाण महोत्सव और 2624वें जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दी। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में और विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जैन समाज के विशिष्टजन इस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में भाग लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम में … Read More

विधानसभा

सदन में MLA शशिभूषण मेहता ने फाड़े दस्तावेज, लगाया पक्षपात का आरोप

Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन यानि बुधवार को पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता के प्रश्न पढ़ने के दौरान असमंजस की स्थिति बन गई। प्रश्न पढ़ते समय वह कुछ क्षण रुक गए, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उनके प्रश्न को पढ़ा हुआ मान लिया। इस पर विधायक मेहता ने अध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि क्यों 12 बजे से यहां आकर बैठते हैं, जब पढ़ने के लिए वक्त ही नहीं दिया जाता। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें बोलने का मौका दिया। साथ ही उन्हाेंने कहा कि और कुछ आरोप … Read More

कांग्रेस विधायक दल का सस्पेंस खत्म, अनूप सिंह बने मुख्य सचेतक, प्रदीप यादव को मिला नेता का पद

रांची: झारखंड विधानसभा में कांग्रेस ने अपने नेतृत्व में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. कांग्रेस पार्टी ने बेरमो के विधायक अनूप सिंह को विधानसभा में मुख्य सचेतक नियुक्त किया है. इस बीच, झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद पर जारी सस्पेंस भी समाप्त हो गया है. पार्टी ने पॉड़ैयाहट से विधायक प्रदीप यादव के नाम पर मुहर लगा दी है, जिन्हें अब विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो और राज्य के उपाध्यक्ष कमलेश ने विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से मुलाकात की. मुलाकात के बाद, प्रदीप यादव … Read More

जामताड़ा से प्रत्याशी इरफान अंसारी पर प्राथमिकी को लेकर आवेदन, सीता की बेटी जयश्री ने एसटी थाना में दिया आवेदन

जामताड़ा : जामताड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी सह निवर्तमान ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी की मुसीबतें कम होने की बजाय बढ़ती जा रही हैं. शनिवार को भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन की पुत्री जयश्री सोरेन ने जामताड़ा एसटी थाना में इरफान अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया. छोटी बहन विजयश्री सोरेन, स्थानीय भाजपा नेत्री सुजाता भैया व अन्य आदिवासी महिला कार्यकर्ताओं के साथ थाना पहुंची और आवेदन जमा किया. इस बाबत जयश्री सोरेन ने कहा कि मेरी मां सीता मुर्मू जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हैं तथा उनकी प्रतिद्वंदीता वहां के निवर्तमान विधायक इरफान अंसारी से है. … Read More

झामुमो नेता व पूर्व स्पीकर के सुरक्षाकर्मी हटाए गए, भाजपा के रणधीर सिंह ने कहा-शशांक भोक्ता की जान को है खतरा

देवघर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता और झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता की सुरक्षा में लगे सरकारी अंगरक्षक को जिला प्रशासन ने वापस ले लिया है. शशांक शेखर सारठ विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट के दावेदार थे. पूर्व में वे दो बार सारठ से विधायक भी रह चुके हैं. लेकिन इस बार पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था और अब उनके सुरक्षा कर्मी भी वापस ले लिए गए हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सारठ विधानसभा सीट से उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह को उम्मीदवार बनाया है. इस पर शशांक शेखर … Read More

रविंद्र नाथ महतो नामांकन कर बोले-जनता लड़ रही चुनाव, मैं तो बस सांकेतिक प्रतिनिधि 

जामताड़ा : जिला परिषद कार्यालय में नाला विधानसभा नामांकन केंद्र में विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रविंद्र नाथ महतो ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. नामांकन केंद्र से निकलने के बाद उन्होंने कहा कि यह चुनाव नाला विधानसभा क्षेत्र की जनता लड़ रही है. यहां के कर्मठ युवा, किसान, जमीन से जुड़े लोग चुनाव लड़ रहे हैं, मैं तो सिर्फ उनका एक सांकेतिक प्रतिनिधि हूं. उन्होंने कहा कि युवा नेता हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य की दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की हो रही है और यही विकास विपक्ष को पसंद नहीं आ रहा है. उन्होंने कहा कि यदि मैंने नाला … Read More